पेशावर में राजकपूर के पैतृक घर के पास ढहाई गई ऐतिहासिक इमारत

इस इमारत का निर्माण साल 1830 से 1860 के दौरान किया गया था। यह इमारत लकड़ी वास्तुकला की एक अनूठी निशानी मानी जाती थी।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Sat, 13 Oct 2018 05:04 PM (IST) Updated:Sat, 13 Oct 2018 05:04 PM (IST)
पेशावर में राजकपूर के पैतृक घर के पास ढहाई गई ऐतिहासिक इमारत
पेशावर में राजकपूर के पैतृक घर के पास ढहाई गई ऐतिहासिक इमारत

पेशावर, प्रेट्र। पाकिस्तान के पेशावर शहर में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता राज कपूर के पैतृक घर के पास की एक ऐतिहासिक इमारत को ढहा दिया गया। इसकी जगह कामर्शियल प्लाजा बनाया जाएगा। इमारत तोड़े जाने को लेकर सरकार के दोनों विभाग में विवाद शुरू हो गया है।

पुरातत्व विभाग ने इमारत के मालिक और इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के उप निदेशक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। ईटीपीबी ने ही इमारत ढहाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी किया था। पाकिस्तान सरकार का ईटीपीबी विभाग विस्थापितों के साथ ही हिंदुओं और सिखों से जुड़े धार्मिक स्थलों, धर्मार्थ कार्यो और शिक्षण ट्रस्टों की देखरेख और उनका प्रबंधन करता है। पुलिस ने हालांकि अभी तक एफआइआर दर्ज नहीं की है।

इस इमारत का निर्माण साल 1830 से 1860 के दौरान किया गया था। यह इमारत लकड़ी वास्तुकला की एक अनूठी निशानी मानी जाती थी। खान रजीक पुलिस स्टेशन के एचएचओ को लिखे शिकायती पत्र में पुरातत्व विभाग ने कहा है कि वह इस इमारत को पेशावर शहर की शान मानता था और इसे संरक्षित करने का इरादा था।

chat bot
आपका साथी