Earthquake Updates: पाकिस्तान में शुक्रवार रात को आए भूकंप के झटके, 3.9 मापी गई तीव्रता

पाकिस्तान में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप शुक्रवार को रात 1058 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी के हताहत होने की कई खबर नहीं है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 12:15 AM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 12:15 AM (IST)
Earthquake Updates: पाकिस्तान में शुक्रवार रात को आए भूकंप के झटके, 3.9 मापी गई तीव्रता
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई

इस्लामाबाद, एएनआइ। पाकिस्तान में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप शुक्रवार को रात 10:58 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी के हताहत होने की कई खबर नहीं है।

An earthquake with a magnitude of 3.9 occurred in Pakistan at 10:58 pm today: National Center for Seismology pic.twitter.com/PrcAXngk3u— ANI (@ANI) August 13, 2021

बता दें कि इससे पहले जून महीने में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 रही थी। वहीं इसका केंद्र राजधानी से 146 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में था। इस भूकंप के झटके इस्लामाबाद के अलावा इसके आस-पास के इलाकों में भी महसूस किए गए थे।

क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न ऊर्जा के परिणाम स्वरूप भूकंप आता है। यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर, भूकंपी तरंगें उत्पन्न करती है, जो भूमि को हिलाकर या विस्थापित कर के प्रकट होती है।

भूकंप के कारण

भूकंप प्राकृतिक घटना या मानवजनित कारणों से हो सकता है। अक्सर भूकंप भूगर्भीय दोषों के कारण आते हैं। भारी मात्रा में गैस प्रवास, पृथ्वी के भीतर मुख्यत: गहरी मीथेन, ज्वालामुखी, भूस्खलन, और नाभिकीय परिक्षण ऐसे मुख्य दोष हैं।

chat bot
आपका साथी