कोरोना वायरस के चलते पाकिस्तान में फंसे 748 भारतीयों की जल्द होगी स्वदेश वापसी

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार वापस भेजे जाने वाले सभी भारतीयों के नामों की सूची संबंधित विभागों व पंजाब रेंजर्स को उपलब्ध करा दी गई है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 09:29 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2020 12:17 AM (IST)
कोरोना वायरस के चलते पाकिस्तान में फंसे 748 भारतीयों की जल्द होगी स्वदेश वापसी
कोरोना वायरस के चलते पाकिस्तान में फंसे 748 भारतीयों की जल्द होगी स्वदेश वापसी

इस्लामाबाद, आइएएनएस। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में जारी लॉकडाउन के बीच पाकिस्तान में फंसे भारतीयों के लिए खुशखबरी है। 25 जून से 748 भारतीयों की तीन चरणों में वाघा सीमा के जरिये स्वदेश वापसी होगी।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग सभी भारतीयों के संपर्क में है। पहले उसने स्वदेश वापसी के लिए मंगलवार का समय दिया था, जिसे बदलकर गुरुवार कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार वापस भेजे जाने वाले सभी भारतीयों के नामों की सूची संबंधित विभागों व पंजाब रेंजर्स को उपलब्ध करा दी गई है। पहले व दूसरे चरणों में 250-250 व तीसरे चरण में 248 भारतीयों को वापस भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया 25, 26 व 27 जून को चलेगी।

पाकिस्तानी सरकार ने इमिग्रेशन अधिकारियों को वाघा बॉर्डर पर मौजूद रहने को कहा है। स्वदेश लौटने वाले भारतीयों को उनके गृह राज्यों में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। पाकिस्तान ने भी भारत में फंसे अपने नागरिकों को वापस भेजने की मांग की है। भारत अब तक 250 पाकिस्तानियों को स्वदेश भेज चुका है, शेष लोगों के प्रत्यर्पण का कार्यक्रम तय होना बाकी है।

पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 1,81,088 मामले सामने आ गए हैं और 3590 लोगों की मौत हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 4,471 मामले सामने आए हैं और 89 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 30,520 लोगों की टेस्टिंग हुई। देश में अब तक 11,02,162 टेस्ट हो गए हैं। बीमारी से कुल 71,458 मरीज ठीक हुए हैं।

देश में समाने आए कुल केस में से सिंध में 69,628 मामले, पंजाब में 66,943, खैबर-पख्तूनख्वा में 21,997, इस्लामाबाद में 10,912, बलूचिस्तान में 9,475, गिलगित-बाल्टिस्तान में 1,288 और गुलाम कश्मीर (PoK) में 845 मामले सामने आ गए हैं।

chat bot
आपका साथी