बाजवा के बढ़े कार्यकाल में रिटायर होंगे पाक के 20 लेफ्टिनेंट जनरल

बाजवा के कार्यकाल में जो लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर होंगे उनमें सबसे वरिष्ठ सरफराज सतर हैं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Fri, 23 Aug 2019 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 10:16 PM (IST)
बाजवा के बढ़े कार्यकाल में रिटायर होंगे पाक के 20 लेफ्टिनेंट जनरल
बाजवा के बढ़े कार्यकाल में रिटायर होंगे पाक के 20 लेफ्टिनेंट जनरल
नई दिल्ली, आइएएनएस। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बढ़े कार्यकाल के दौरान पाक सेना के करीब 20 लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर हो जाएंगे। इनमें से 19 को नवंबर, 2016 में बाजवा को सेना प्रमुख बनाए जाने के बाद पदोन्नत कर लेफ्टिनेंट जनरल बनाया गया था। भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान सरकार ने हाल में बाजवा का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। उनका नया कार्यकाल 30 नवंबर, 2022 तक चलेगा।

बाजवा के कार्यकाल में जो लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर होंगे, उनमें सबसे वरिष्ठ सरफराज सतर हैं। उन्हें तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने सितंबर, 2016 में पदोन्नत किया था। सरफराज फिलहाल पाक सेना की जनरल स्ट्रैटजिक प्लांस डिविजन के निदेशक हैं। उनके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल नदीम रजा, हुमायूं अजीज, नईम अशरफ, काजी मुहम्मद इकराम और बिलाल अकबर भी अगले साल दिसंबर तक ही रिटायर हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी