इस देश में अब दूसरे धर्म के पुरुषों से शादी कर सकेंगी मुस्लिम महिलाएं

राष्ट्रपति की सिफारिश पर करीब 44 साल पुराना यह प्रतिबंध हटाया गया है। राष्ट्रपति ने कहा है कि देश को आधुनिक बनाने की जरूरत है।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Sun, 17 Sep 2017 09:39 AM (IST) Updated:Sun, 17 Sep 2017 09:40 AM (IST)
इस देश में अब दूसरे धर्म के पुरुषों से शादी कर सकेंगी मुस्लिम महिलाएं
इस देश में अब दूसरे धर्म के पुरुषों से शादी कर सकेंगी मुस्लिम महिलाएं

ट्यूनिस, एपी। ट्यूनीशिया की मुस्लिम महिलाएं अब दूसरे धर्म के पुरुषों के साथ भी शादी कर सकेंगी। मुस्लिम बहुल राष्ट्र की सरकार ने इस संबंध में कानून में बदलाव किया है। सरकार ने गैर मुस्लिम के साथ शादी करने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है।

राष्‍ट्रपति की पहल

राष्ट्रपति बेजी कैद एस्सेब्सी की सिफारिश पर यह प्रतिबंध हटाया गया है। राष्ट्रपति ने कहा है कि ट्यूनीशिया को आधुनिक बनाने की जरूरत है। मुसलमान पुरुष को भी दूसरे धर्म की महिला के साथ शादी करने की अनुमति दी गई है।

मौलवी हुए नाराज

सरकारी कर्मचारी ने अपना नाम जाहिर नहीं होने देने की शर्त पर बताया कि इस तरह की शादियां अब स्वतंत्र रूप से रजिस्टर्ड हो सकेंगी। इस योजना से मौलवी नाराज हो गए हैं। मौलवियों का मानना है कि इस्लामी शरिया में शादी के नियम में फेरबदल नहीं किया जा सकता है।

राष्ट्रपति ने भेदभाव से लड़ाई लड़ने का वादा किया है। देश में चिकित्सा, कृषि और वस्त्र कर्मचारियों के रूप में बड़ी संख्या में भागीदारी देने वाली महिलाएं उच्च शिक्षित भी हैं। राष्ट्रपति के दूसरे पहल पर अभी तक फैसला नहीं लिया जा सका है। यह पहल महिलाओं के उत्तराधिकार से संबंधित है।

यह भी पढ़ें: भारत-जापान की बढ़ती नजदीकी से चीन बेचैन

chat bot
आपका साथी