इटली के सिसली द्वीप में बाढ़ से दस लोगों की मौत, दो लोग लापता

इटली के सिसली द्वीप के पलेरमो क्षेत्र में आई बाढ़ से एक ही परिवार के नौ सदस्यों समेत दस लोगों की मौत हो गई।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 05:57 PM (IST)
इटली के सिसली द्वीप में बाढ़ से दस लोगों की मौत, दो लोग लापता
इटली के सिसली द्वीप में बाढ़ से दस लोगों की मौत, दो लोग लापता
रोम, एएफपी। इटली के सिसली द्वीप के पलेरमो क्षेत्र में आई बाढ़ से एक ही परिवार के नौ सदस्यों समेत दस लोगों की मौत हो गई। इस क्षेत्र में बहने वाली एक छोटी नदी में आई बाढ़ के बाद से दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। इलाके में तूफान का कहर भी जारी है जिसने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई हुई है।

 राहत और बचाव सेवा के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, 'नदी किनारे स्थित एक घर से नौ लोगों के शव मिले। इनमें तीन शव एक, तीन और 15 साल के तीन बच्चों के थे। इसी परिवार के तीन सदस्य अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।' एक अन्य व्यक्ति का शव कार में मिला।

बाढ़ के अलावा इटली के उत्तरी इलाके और वेनिस के आसपास एक के बाद एक कई तूफान आने से अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। इटली में बीते पांच-छह दशकों में यह मौसम की सबसे भीषण मार है।

chat bot
आपका साथी