Easter Attack के बाद श्रीलंका ने फिर शुरू की Free Visa सुविधा, भारतीय पर्यटको को मिलेगा लाभ

पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका अब फिर से Free Visa सेवा शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत एक अगस्त से की जाएगी।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Wed, 24 Jul 2019 09:44 PM (IST) Updated:Wed, 24 Jul 2019 09:54 PM (IST)
Easter Attack के बाद श्रीलंका ने फिर शुरू की Free Visa सुविधा, भारतीय पर्यटको को मिलेगा लाभ
Easter Attack के बाद श्रीलंका ने फिर शुरू की Free Visa सुविधा, भारतीय पर्यटको को मिलेगा लाभ

कोलंबो, प्रेट्र। श्रीलंका ने देश के पर्यटन क्षेत्र को फिर पटरी पर लाने के लिए आगमन पर मुफ्त वीजा सेवा को फिर शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा एक अगस्त से प्रभावी होगी। इस बार इस सेवा का लाभ भारत और चीन के पर्यटकों को भी मिलेगा। अप्रैल में ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमले के बाद श्रीलंका ने इस सेवा को रोक दिया था।

बता दें कि 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में नौ आत्मघाती हमलावरों ने तीन चर्च और कई लक्जरी होटल पर हमले को अंजाम दिया था। इसमें 258 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद श्रीलंका ने 39 देशों को दी जाने वाली आगमन पर मुफ्त वीजा सेवा को बंद कर दिया था।

श्रीलंका ने बुधवार को जानकारी दी कि इस सेवा को फिर से शुरू किया गया है। यह एक अगस्त से प्रभावी होगी। समाचार पोर्टल श्रीलंका मिरर ने पर्यटन एवं ईसाई मामलों के मंत्री जॉन अमारातुंगे के हवाले से कहा है कि 39 देशों को दी जाने वाली इस सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है।

अब इस सेवा का लाभ भारत और चीन के पर्यटकों को भी मिलेगा। पहले भारत और चीन के पर्यटकों को इस सेवा का लाभ नहीं मिलता था। थाईलैंड, यूरोपीय संघ के सदस्य देश, ब्रिटेन, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड और कंबोडिया के पर्यटकों के लिए यह सेवा पहले से उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी