दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा में घुसे रूस और चीन के विमान, S Korea ने दागे सैकड़ों फायर

दक्षिण कोरिया के हवाई क्षेत्र में रूसी सैन्य विमानों ने घुसपैठ की। जिसपर चेतावनी देते हुए कोरिया ने रूसी सैन्य विमानों पर हमला किया।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Tue, 23 Jul 2019 09:46 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 10:03 AM (IST)
दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा में घुसे रूस और चीन के विमान, S Korea ने दागे सैकड़ों फायर
दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा में घुसे रूस और चीन के विमान, S Korea ने दागे सैकड़ों फायर

सियोल,एपी। दक्षिण कोरिया ने रूसी सैन्य विमानों पर चेतावनी देते हुए उनपर हमला किया। दरअसल, रूसी सैन्य विमानों ने दक्षिण कोरिया के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद चेतावनी जारी है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि कई रूसी सैन्य विमानों ने मंगलवार को अपने पूर्वी तट से दक्षिण कोरियाई हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया।

मंत्रालय का कहना है कि दक्षिण कोरिया ने लड़ाकू जेट उतारे और उन्होंने चेतावनी भरे शॉट दागे।साथ ही उन्होंने कहा कि चीनी सैन्य विमानों ने भी मंगलवार को दक्षिण कोरिया के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की थी। फिलहाल, मंत्रालय ने इस मामले में कोई और जानकारी नहीं दी। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी जून में दक्षिण कोरिया ने रूसी दूतावास के एक अधिकारी को तलब करके उसके हवाई क्षेत्र में दो रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले दक्षिण कोरिया के सोल इंचिओन हवाई अड्डे पर सीमा अधिकारियों ने गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह पर रूस के 16 नागरिकों को प्रवेश की इजाजत देने से इंकार कर दिया गया था। इसकी जानकारी रूसी दूतावास के प्रतिनिधि ने सोमवार को दी थी। हालांकि, दूतावास ने कहा कि इन 16 रूसी नागरिकों को दक्षिण कोरिया में इसलिए प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई क्योंकि रूसी नागरिक सीमा अधिकारियों को यह साबित करने में विफल रहे कि वह यहां पर्यटन के लिए आए हैं। 

chat bot
आपका साथी