विमान में यात्रियों की झड़प, संभालने दौड़े नीदरलैंड के लड़ाकू विमान

अबूधाबी से एम्सटर्डम के लिए रवाना हुए विमान में यात्रियों की झड़प की खबर पर नीदरलैंड की वायुसेना ने अपने दो एफ-16 लड़ाकू विमानों को रवाना कर दिया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 06 Oct 2018 09:55 PM (IST) Updated:Sat, 06 Oct 2018 09:55 PM (IST)
विमान में यात्रियों की झड़प, संभालने दौड़े नीदरलैंड के लड़ाकू विमान
विमान में यात्रियों की झड़प, संभालने दौड़े नीदरलैंड के लड़ाकू विमान

द हेग, एएफपी। अबूधाबी से एम्सटर्डम के लिए रवाना हुए विमान में यात्रियों की झड़प की खबर पर नीदरलैंड की वायुसेना ने अपने दो एफ-16 लड़ाकू विमानों को रवाना कर दिया। वायुसेना ने किसी संभावित खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया था। हालांकि मामला केवल कुछ यात्रियों के बीच लड़ाई का निकला, जिसे विमान के क्रू ने संभाल लिया था।

एक अधिकारी के मुताबिक, अपनी सीट पर वापस जाने का निर्देश देने पर 29 वर्षीय अमेरिकी यात्री भड़क गया। देखते-देखते विवाद बढ़ गया। हालांकि केबिन क्रू और अन्य यात्री मिलकर उस अमेरिकी युवक को संभालने में सफल रहे। इस झड़प में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई और दो यात्रियों की आंखें काली पड़ गई।

घटना के तुरंत बाद विमान को शिफोल एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां पुलिस ने अमेरिकी युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने पाया कि वह मानसिक असंतुलन का शिकार है। इसके बाद उसे एक मनोचिकित्सा संस्थान में भेज दिया गया। अधिकारी ने एयरलाइन या विमान का नाम नहीं बताया।

chat bot
आपका साथी