12 घंटे में वियतनाम में नहीं दर्ज हुआ एक भी मामला, जानें देश का संक्रमित और मौत का आंकड़ा

एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है वहीं दूसरी ओर वियतनाम से अच्छी खबर सामने आई है। पिछले 12 घंटे में वियतनाम में कोरोना वायरस से एक भी मौत नहीं हुई है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 07:29 AM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 07:29 AM (IST)
12 घंटे में वियतनाम में नहीं दर्ज हुआ एक भी मामला, जानें देश का संक्रमित और मौत का आंकड़ा
12 घंटे में वियतनाम में नहीं दर्ज हुआ एक भी मामला, जानें देश का संक्रमित और मौत का आंकड़ा

हनोई,एएनआइ। एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है वहीं दूसरी ओर वियतनाम से अच्छी खबर सामने आई है। पिछले 12 घंटे में वियतनाम में कोरोना वायरस का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। देश में अभी कुल संक्रमित आंकड़े 1 हजार के पार पहुंच गए हैं वहीं मौत का आंकड़ा  35 है वहीं ठीक होने वालों की संख्या 786 तक पहु्ंच गई है। बीते कई दिनों से यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वियतनाम ही नहीं बल्कि पूरी इस वक्त चीन के वुहान से फैले बढ़ते संक्रमण से परेशान है। 

फिलहाल सभी देश अपने स्तर पर इंसान से इंसान से फैलने वाली इस बीमारी की रोकथाम के लिए कोरोना वैक्सीन का मानव ट्रायल करने की जुगत में लगे हुए हैं। हालांकि इससे पहले रूस ने दावा किया है कि उनसे कोरोना वैक्सीन का सफल मानव ट्रायल कर लिया है। वहीं अन्य देश भी कोरोना वैक्सीन के मानव ट्रायल में लगे हैं। पूरी दुनिया में इस वक्त सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है। यूएस का हमेशा से चीन को इस वायरस से के लिए जिम्मेदार मानता रहा है। 

दुनिया में पहले नंबर पर संक्रमित देश अमेरिका है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 86 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं दूसरे नंबर पर संक्रमित देश ब्राजील है। यहां पर मौत का आंकड़ा 1 लाख 25 हजार के पार पहुंच गया है।

अगर संक्रमित मामलों की बात करें तो प्रत्येक दिन यह आंकड़ा बढ़ रहा है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 61 लाख 67 हजार के पार पहुंच गया है वहीं दूसरे संक्रमित देश ब्राजील में 40 लाख 91 हजार के पार पहुंच गई है। तीसरे नंबर पर संक्रमित देश भारत है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 40 लाख 23 हजार के पार पहुंच गया है। चौथे नंबर पर संक्रमित देश रुस है। यहां पर 10 लाख 15 हजार के पार संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच गया है। वहीं मौत का आंकड़ा 

17 हजार के पार पहुंच गया है। बता दें कि रुस का दावा है कि उसने कोरोना वायरस वैक्सीन का सफल मानव ट्रायल कर लिया है। वहीं अन्य देश भी कोरोना वैक्सीन के मानव ट्रायल में लगे हुए हैं। पांचवे नंबर पर संक्रमित देश पेरु है। इस बाद कोलंबिया, साउथ कोरिया और मेक्सिको सबसे ज्यादा संक्रमित है। वैश्विक स्तर पर संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 64 लाख 37 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मौत का आंकड़ा 8 लाख 71 हजार के पार पहुंच गया है। 

chat bot
आपका साथी