पूर्व कानून मंत्री नीलांबर आचार्य होंगे भारत में नेपाल के नए राजदूत

नेपाल ने पूर्व कानून मंत्री नीलांबर आचार्य को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 06:48 PM (IST)
पूर्व कानून मंत्री नीलांबर आचार्य होंगे भारत में नेपाल के नए राजदूत
पूर्व कानून मंत्री नीलांबर आचार्य होंगे भारत में नेपाल के नए राजदूत
काठमांडू, प्रेट्र। नेपाल ने पूर्व कानून मंत्री नीलांबर आचार्य को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। पिछले साल अक्टूबर में राजनीति में किस्मत आजमाने के लिए तत्कालीन राजदूत दीप कुमार उपाध्याय के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली था।

अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में भारत में राजदूत पद के लिए वरिष्ठ नेता नीलांबर आचार्य के नाम पर मुहर लगाई गई। श्रीलंका में राजदूत रह चुके आचार्य वर्तमान में भारत-नेपाल संबंधों पर चुनिंदा लोगों के समूह में समन्वयक का काम कर रहे हैं। मॉस्को यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट आचार्य पहले वामपंथी विचारधारा रखते थे। लेकिन बाद में वह नेपाली कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे।

chat bot
आपका साथी