Sudan Crisis: सूडान में जारी हिंसा से बड़े स्तर पर पलायन का खतरा, आठ लाख से अधिक लोग हो सकते है विस्थापित

सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जगी संघर्ष में आठ लाख से अधिक लोग देश छोड़कर भाग सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा कि इस संकट का अगर हल नहीं होता है तो बुनियादी सहायता के लिए कई लोग पलायन के लिए मजबूर होंगे।फाइल फोटो।

By AgencyEdited By: Publish:Tue, 02 May 2023 12:13 AM (IST) Updated:Tue, 02 May 2023 12:13 AM (IST)
Sudan Crisis: सूडान में जारी हिंसा से बड़े स्तर पर पलायन का खतरा, आठ लाख से अधिक लोग हो सकते है विस्थापित
सूडान में जारी हिंसा के कारण आठ लाख से अधिक लोग हो सकते है विस्थापित। फाइल फोटो।

जेनेवा, रायटर। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जगी संघर्ष में आठ लाख से अधिक लोग देश छोड़कर भाग सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा कि देश छोड़कर जाने वाले लोगों में कई ऐसे भी लोग हैं, जो सूडान में शरणार्थी के रूप में आए थे। संयुक्त राष्ट्र से जुड़े रऊफ मजोऊ ने जेनेवा में कहा कि अगर इस संकट का जल्द समाधान नहीं होता है तो सुरक्षा और बुनियादी सहायता की तलाश में कई लोग पलायन के लिए मजबूर होंगे।

आठ लाख से अधिक लोग करेंगे पलायन

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि इस गृहयुद्ध के कारण 8,15,000 लोग आसपास के पड़ोसी देशों में पलायन कर सकते हैं। इन पलायन करने वाले लोगों में करीब 580,000 सूडान के नागरिक हैं और अन्य लोग दक्षिण सूडान और अन्य जगहों से शरणार्थियों के रूप में यहां आए थे। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 73,000 लोग सूडान के पड़ोसी देशों दक्षिण सूडान, चाड, मिस्र, इरिट्रिया, इथियोपिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य और लीबिया में जा चुके हैं।

मार्टिन ग्रिफिथ्स करेंगे सूडान का दौरा

संयुक्त राष्ट्र विस्थापितों और युद्ध-प्रभावितों को मूलभूत सहायता प्रदान करने के लिए भी प्रयास कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय में कार्यरत रमेश राजसिंघम ने कहा कि यूएन सहायता प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स मंगलवार को सूडान का दौरा करेंगे। ग्रिफिथ्स सूडान की स्थिति पर चर्चा के लिए सोमवार को केन्या के नैरोबी में थे। ग्रिफिथ्स ने ट्विटर पर लिखा है कि सूडान में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने और उन्हें राहत सामग्री बांटे जाने की जरूरत है।

सूडान का मानवीय संकट बन रहा आपदा

सूडान में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक ने एक बयान में कहा कि सूडान का मानवीय संकट एक बड़ी आपदा का रूप ले सकता है और यह संकट पड़ोसी देशों में भी पहुंच सकता है। अब्डॉ डिएंग ने वीडियो लिंक के माध्यम से सदस्य देशों को बताया कि सूडान में जारी लड़ाई से देश का मानवीय संकट भंयकर तबाही का रूप ले रहा है।

chat bot
आपका साथी