काबुल हमला: पांच जवानों की मौत, 3 हमलावर ढेर; 10 अन्य घायल

काबुल में सैन्य अकादमी पर हुए आतंकी हमले में पांच जवानों की मौत हो गई। 3 आतंकी ढेर, एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया।

By Nancy BajpaiEdited By: Publish:Mon, 29 Jan 2018 09:44 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jan 2018 11:51 AM (IST)
काबुल हमला: पांच जवानों की मौत, 3 हमलावर ढेर; 10 अन्य घायल
काबुल हमला: पांच जवानों की मौत, 3 हमलावर ढेर; 10 अन्य घायल

काबुल (एएनआइ)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर धमाका हुआ है। इस बार उग्रवादियों ने मार्शल फहीम सैन्य विश्वविद्यालय को निशाना बनाया। सैन्य अकादमी पर हुए हमले में पांच जवानों की मौत हो गई है, जबकि तीन हमलावरों को मार गिराया गया है। 10 अन्य लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की जानकारी है। वहीं, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। 

उग्रवादियों ने सुबह पांच बजे काबुल शहर की मार्शल फहीम सैन्य विश्वविद्यालय पर हमला बोला। सैन्य अकादमी पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। शिविर के अंदर मौजूद एक स्रोत के अनुसार प्रवेश द्वार की दिशा से विस्फोट और गोलियों की आवाजें सुनाई पड़ रही हैं।

एक हमलावर गिरफ्तार, हमला अब भी जारी 

अफगान सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया है क्योंकि हमला अब भी जारी है। अब तक किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। 

वही, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की सभी सड़कों को बंद कर घेराबंदी कर दी है। बता दें कि पिछले साल 21 अक्टूबर, 2017 को 15 कैडेटों की मौत हो गई, आत्मघाती हमलावरों ने बस में आ रहे कैडेटों को निशाने बनाते हुए यह हमला किया था। शनिवार दोपहर 3.30 बजे काबुल शहर के पीडी 5 जिले में यह विस्फोट हुआ था।

दो दिन पहले हुए आत्मघाती हमले में 102 ने गंवाई जान

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को हुए आत्मघाती हमलावर ने भीड़भाड़ वाले राजनयिक इलाके में विस्फोटक भरी एंबुलेंस को उड़ा दिया। इससे कम से कम 102 लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 अन्य घायल हो गए। यह हाल के वर्षो में काबुल में हुए बड़े विस्फोटों से शामिल है। आतंकी संगठन तालिबान ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। काबुल में एक हफ्ते में उसका यह दूसरा हमला था।

यह भी पढ़ें: काबुल में आत्मघाती हमला, 102 की मौत, हमलावर ने विस्फोटक भरी एंबुलेंस को उड़ाया

chat bot
आपका साथी