माली में नरसंहार, हमलावरों ने की 134 लोगों की हत्या

बंदूकधारियों ने मध्य माली के एक गांव में 134 लोगों की हत्या कर दी है। स्थानीय मेयर ने इसे हाल में हुआ अबतक का सबसे खतरनाक हमला करार दिया है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 03:17 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 03:17 PM (IST)
माली में नरसंहार, हमलावरों ने की 134 लोगों की हत्या
माली में नरसंहार, हमलावरों ने की 134 लोगों की हत्या

माली, एजेंसी। बंदूकधारियों ने मध्य माली के एक गांव में 134 लोगों की हत्या कर दी है। स्थानीय मेयर ने इसे हाल में हुआ अबतक का सबसे खतरनाक हमला करार दिया है। ये हमले शनिवार को मध्य माली के ओगोस्सागोउ गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र नस्ली हिंसा से त्रस्त है।

घटनास्थल के करीब स्थित बानकास कस्बे के मेयर ने कहा कि 'स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे कुछ हथियार बंद लोग, जिन्होंने पारंपरिक डोंजो शिकारियों का परिधान पहना हुआ था, उन्होने लोगों को घेर लिया और गोलिंया चलानी शुरु कर दी। मारे गए लोगों में गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। मेयर के मुताबिक हमलावरों ने पास के ही दूसरे गांव पर भी हमला किया जहां पर उसी जाति के लोगों रहते थे। वहां भी कई लोग मारे गए हैं लेकिन संख्या का पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि पिछले वर्ष भी यहां हिंसा हुई थी जिसमें सैकड़ों नागरिकों मारे गए थे। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की टीम ने हिंसा का समाधान करने के लिए यहां का दौरा भी किया था।

chat bot
आपका साथी