म्यांमार पर ASEAN केे विचारों का स्वागत करता है भारत: तिरुमूर्ति

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की म्यांमार मुद्दे पर भारत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आसियान की ओर से नियुक्त दूत ब्रुनेई के उपविदेश मंत्री युसुफ ने पांच सूत्रीय विचारों को साझा किया जिसकी भारत ने सराहना की।

By Monika MinalEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 08:44 AM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 08:44 AM (IST)
म्यांमार पर  ASEAN केे विचारों का स्वागत करता है भारत: तिरुमूर्ति
म्यांमार पर ASEAN केे विचारों का स्वागत करता है भारत: तिरुमूर्ति

 संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। भारत की अध्यक्षता में मंगलवार को म्यांमार पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (ASEAN) के पांच सूत्रीय विचार का भारत ने स्वागत किया। UN में भारत के स्थायी राजदूत और सुरक्षा परिषद के मौजूद अध्यक्ष टीएस तिरुमूर्ति (T S Tirumurti) ने ट्वीट किया, 'म्यांमार पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। विदेश मंत्री II और म्यांमार में ASEAN के विशेष दूत ब्रुनेई के उपविदेश मंत्री दारुस्सलाम दातो एरीवान युसुफ (Brunei Darussalam Dato Erywan Yusof) द्वारा दी गई ब्रीफिंग की सराहना करता हूं।'

Chaired closed UN #SecurityCouncil meet on Myanmar

Appreciate briefing by Foreign Minister II of Brunei Darussalam HE Dato Erywan Yusof, who is ASEAN Special Envoy to Myanmar

India welcomes @ASEAN ‘Five-Point Consensus’ & looks forward to early visit to Myanmar of ASEAN Envoy pic.twitter.com/je8lBUdnK0

— PR/Amb T S Tirumurti (@ambtstirumurti) August 17, 2021

ASEAN के पांच सूत्रीय विचारों में कहा गया है कि म्यांमार में हिंसा की तत्काल समाप्ति होगी और सभी पक्षों को अत्यधिक संयम बरतना होगा। साथ ही सभी दलों के बीच लोगों के हित में शांतिपूर्ण समाधान  के लिए रचनात्मक बातचीत शुरू होगी। इसमें कहा गया कि ASEAN के विशेष दूत वार्ता प्रक्रिया में मध्यस्थता करेंगे जिसमें उनका सहयोग ASEAN के सेक्रेटरी जनरल करेंगे।  विशेष दूत व प्रतिनिधिमंडल म्यांमार का दौरा करेंगे और वहां सभी संबंधित पक्षों के साथ मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है कि इसी माह ASEAN के विदेश मंत्रियों ने मिलकर ब्रुनेई के उपविदेश मंत्री एरीवान यूसुफ को म्यांमार का विशेष दूत नामित किया था। ASEAN में 10 देश शामिल हैं। म्यांमार में राजनीतिक संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी साल फरवरी में आंग सान सू की (Aung San Suu Kyi) की सरकार का तख्तापलट कर सेना ने म्यांमार की सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

chat bot
आपका साथी