UN में बोला भारत- हमारी छवि को नुकसान ना पहुंचाए पाक, अपनी सीमा में हो रहे भेदभाव को देखे

भारत ने पाकिस्तान की तरफ से हो रहे सिंधी बलूचिस्तान खैबर पख्तूनवाला में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव के मामलो को भी सबसे सामने रखा।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 08:38 PM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 08:38 PM (IST)
UN में बोला भारत- हमारी छवि को नुकसान ना पहुंचाए पाक, अपनी सीमा में हो रहे भेदभाव को देखे
UN में बोला भारत- हमारी छवि को नुकसान ना पहुंचाए पाक, अपनी सीमा में हो रहे भेदभाव को देखे

जिनेवा, एएनआइ। भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से Article 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने में लगा है। वह दुनिया के सभी बड़े प्लेटफॉर्म पर जाकर भारत के खिलाफ झूठ का सहारा लेता है। दुनिया को दिखाता है कि भारत में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है, लेकिन अब जिनेवा में फिर एक बार भारत ने पाकिस्तान को असलियत से रूबरू करा दिया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन के स्थायी प्रतिनिधि सेंथिल कुमार ने पाकिस्तान पर भारत की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप। सेंथिल कुमार ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने यहां, नफरत, भेदभाव, असहिष्णुता के मामलों को देखे। इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान की तरफ से हो रहे सिंधी, बलूचिस्तान खैबर पख्तूनवाला में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव के मामलो को भी सबसे सामने रखा।

chat bot
आपका साथी