Sri Lanka Blast: भारत ने ही दी थी हमले की पूर्व सूचना, आतंकियों के नाम और पते का भी किया था खुलासा

Blast in Sri Lanka भारत ने हमले से दस दिन पहले श्रीलंका को एक एडवाइजरी जारी की थी जिसमें आतंकियों के नाम उनका लक्ष्य सबके बारे में बताया गया था।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 10:29 AM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 10:41 AM (IST)
Sri Lanka Blast: भारत ने ही दी थी हमले की पूर्व सूचना, आतंकियों के नाम और पते का भी किया था खुलासा
Sri Lanka Blast: भारत ने ही दी थी हमले की पूर्व सूचना, आतंकियों के नाम और पते का भी किया था खुलासा

नई दिल्ली,एजेंसी। श्रीलंका के कोलंबो में ईस्टर के मौके पर हुई बम विस्फोटों के बारे में पहले ही विस्तृत जानकारी देते हुए चेतावनी दी गई थी। ये चेतावनी और किसी ने नहीं ,बल्कि भारत ने दस दिन पहले दी थी। ना सिर्फ आत्मघाती हमलों के बारे में सूचित किया था, बल्कि इस हमले को अंजाम देने वाले समूह, उसके नेता और कुछ अन्य शामिल सदस्यों के बारे में भी बताया था। रविवार को होटल और चर्चों को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोटों में 359 लोगों की मौत हो गई और लगभग 500 लोग घायल हो गए थे। अब तक इस मामले में 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

भारत द्वारा जारी इस तीन पेज की एडवाइजरी में आतंकी समूह का नेशनल थोहेथ जमात ( National Thowheeth Jama'ath) का नाम भी बताया गया था। इसमें शामिल लोगों के ठिकानों का पते और उनके फोन नंबरों भी दिए गए थे। 11 अप्रैल को भेजे गए इन दस्तावेजों में बताया गया था कि यहां के चर्चों और भारतीय  उच्चायोग को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है। एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने स्वीकार किया कि भारत ने पहले ही हमले के बारे में खुफिया जानकारी दी थी, लेकिन इसे आगे नहीं पहुंचाया गया। 

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना जो हमलों के दौरान देश से बाहर थे। उन्होंने  कहा कि उन्हें इसके खुफिया जानकारी के बारे में  सूचित नहीं किया गया था। इसलिए उन्होंने देश के रक्षा सचिव और पुलिस प्रमुख से इस्तीफा देने के लिए कहा। श्रीलंका संसद के नेता और उनकी सरकार के एक मंत्री, लक्ष्मण किरीला ने कहा कि सूचना को जानबूझकर रोक दिया गया। ये इस ओर इशारा करता है कि देश में तेजी से राजनीतिक खेल चल रहा है।

हालांकि, आईएसआईएस ने हमलों की जिम्मेदारी ली है, लेकिन उन्होंने इस दावे के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया है। तीन दिनों के अंदर पुलिस ने हमलों के लिए 60 लोगों को गिरफ्तार किया है। सरकारी सूत्रों ने कहना है कि गिरफ्तारी की ये संख्या बढ़कर 100 हो सकती है। जांचकर्ताओं का कहना है कि हमले में नौ हमलावर शामिल थे, उनमें से एक महिला भी थी। उनमें से कई अच्छी तरह से शिक्षित और विदेशी देशों में यात्रा कर चुके थे। 

chat bot
आपका साथी