COVID-19 in Austria: महामारी के कारण संकट में ऑस्ट्रिया सरकार, स्की रिसॉर्ट का है मामला

चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी दुनिया जूझ रही है। ऑस्ट्रिया स्थित एक रिसॉर्ट अल्पाइन स्की रिसॉर्ट से कोविड-19 के मामलों की शुरुआत को लेकर कंज्यूमर ग्रुप ने देश की सरकार के खिलाफ चार मामले दर्ज कराए हैं।

By Monika MinalEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 04:27 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 04:27 PM (IST)
COVID-19 in Austria: महामारी के कारण संकट में ऑस्ट्रिया सरकार, स्की रिसॉर्ट का है मामला
अल्पाइन स्की रिसॉर्ट से आए कोविड-19 संक्रमण के मामले

वियना, एपी। अल्पाइन स्की रिसॉर्ट ( Alpine ski resort) में कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने में असफलता का आरोप लगाते हुए ऑस्ट्रियाई कंज्यूमर प्रोटेक्शन ग्रुप ने बुधवार को बताया कि इसने  देश की सरकार के खिलाफ चार मामले दायर किए हैं। दरअसल, इस रिसॉर्ट के कारण दुनिया भर में हजारों संक्रमण के मामले फैलने का आरोप लगाया जा रहा है।

यूरोप के एक सबसे अधिक लोकप्रिय रिसॉर्ट में आए पर्यटक की ओर से कंज्यूमर राइट्स ग्रुप ने ऑस्ट्रिया की सरकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें कहा गया है कि यूरोप में संक्रमण को फैलाने का कारण यह रिसॉर्ट है। ऑस्ट्रिया के शहर इश्गल (Ischgl) में यह रिसॉर्ट है। मार्च में यहां यूरोप के कई देशों से पर्यटक आए थे। वकील का कहना है कि यदि पर्यटकों को इस बारे में पहले ही चेतावनी दे दी जाती तो संक्रमण फैलने से रुक जाता। वकीलों के अनुसार, अब तक 47 देशों में 6 हजार 1 सौ 70 लोगों का कहना है कि इशगल  में वे संक्रमण का शिकार हुए। रिसॉर्ट में कोविड-19 का पहला मामला 7 मार्च को आया। फरवरी से मार्च तक रिसॉर्ट में रहने वाले 28 लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हो गई। मध्य मार्च में इशगल क्वारंटाइन किया गया। यहां से अप्रैल के अंत में लॉकडाउन हटाया गया। 

महामारी की शुरुआत में ही सबसे अधिक संक्रमित यूरोपीय देशों में से एक वियना के रिसॉर्ट में एक हजार से अधिक जर्मन, ऑस्ट्रियाई, स्विस व अन्य यूरोपीय पर्यटक संक्रमित हो गए। यहां की कंज्यूमर एसोसिएशन ने आज वियना कोर्ट में दावा कर इसके कारण होने वाले नुकसान के लिए भरपाई की मांग की है। 

इस स्की रिसॉर्ट में मध्य फरवरी में 6000 से अधिक लोग संक्रमित हो गए थे। यहां एक संक्रमित मामले की पुष्टि होने के बावजूद शहर को खाली कराने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग गया। कुल 45 देशों के पर्यटक यहां थे और इसलिए संक्रमण को फैलाने का आरोप देश की सरकार पर लगाते हुए मुआवजे की मांग की गई है। वियना कंज्यूमर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीटर कोलबा  (Peter Kolba) ने बताया कि चार मामलों में एक आस्ट्रिया और तीन जर्मन के हैं।

chat bot
आपका साथी