Paris: एयरपोर्ट पर चाकू से लैस शख्स पुलिस की गोलीबारी में ढेर, स्टाफ को धमकी दे रहा था आरोपी

फ्रांस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट पर पुलिस ने हथियार से लैस एक शख्स को गोली मार दी है। गोलीबारी में युवक मारा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स पुलिस और एयरपोर्ट स्टाफ को धमकी दे रहा था।

By Manish NegiEdited By: Publish:Wed, 10 Aug 2022 03:13 PM (IST) Updated:Wed, 10 Aug 2022 03:13 PM (IST)
Paris: एयरपोर्ट पर चाकू से लैस शख्स पुलिस की गोलीबारी में ढेर, स्टाफ को धमकी दे रहा था आरोपी
पेरिस: एयरपोर्ट पर चाकू से लैस शख्स को पुलिस ने किया ढेर

पेरिस, एजेंसी। फ्रांस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक शख्स को गोली मारकर ढेर कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट में मौजूद आरोपी शख्स के पास चाकू था और वो आक्रामक व्यवहार कर रहा था। चाकूबाज शख्स की हरकतें देख पुलिस ने गोली मारकर उसे ढेर कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस और एयरपोर्ट स्टाफ को दी धमकी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी शख्स बेघर था। उसने एयपोर्ट के सिक्योरिटी स्टाफ और पुलिस को धमकी भी दी थी। पुलिस को लगा कि वो हमला कर सकता है। ऐसे में वहां मौजूद पुलिस ने आरोपी शख्स को गोली मार दी।

पुलिस ने ट्विटर पर कहा, 'पुलिस ने बुधवार सुबह चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट पर हथियार से लैस एक शख्स को ढेर कर दिया है। संदिग्ध का कोई आतंकी कनेक्शन नहीं है।'

ये भी पढ़ें:

Zawahiri's Killing: अल-कायदा प्रमुख जवाहिरी की मौत के बाद हुआ एक और खुलासा, पाकिस्तान था गतिविधियों में शामिल

chat bot
आपका साथी