जब क्रिसमस मनाने मेलबर्न की सड़क पर निकला मगरमच्छ

लोगों के मुताबिक वे भीड़भाड़ वाले बाजार में शाम को मगरमच्छ के चलते ठोकर भी खा रहे थे। लेकिन उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। उसे देखते ही हड़कंप मच गया।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Publish:Thu, 28 Dec 2017 11:22 AM (IST) Updated:Thu, 28 Dec 2017 12:24 PM (IST)
जब क्रिसमस मनाने मेलबर्न की सड़क पर निकला मगरमच्छ
जब क्रिसमस मनाने मेलबर्न की सड़क पर निकला मगरमच्छ

मेलबर्न (एजेंसी)। 25 दिसंबर को जब पूरी दुनिया क्रिसमस के उल्लास में डूबी थी, तो यहां के भीड़भाड़ वाले बाजार में लोगों के बीच एक खतरनाक मेहमान मौजूद था। दरअसल यह मेहमान साढ़े तीन फीट लंबा मगरमच्छ था। वह मेलबर्न की सड़कों और फुटपाथ पर आराम से चहलकदमी कर रहा था। 

लोगों के मुताबिक वे भीड़भाड़ वाले बाजार में शाम को मगरमच्छ के चलते ठोकर भी खा रहे थे। लेकिन उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। उसे देखते ही हड़कंप मच गया। मगरमच्छ पकड़ने वाले को बुलाया गया। उसने काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा और वन्यजीव विभाग को सौंप दिया। उसे क्रिसमस क्रोकोडाइल नाम दिया गया है। पुलिस मगरमच्छ को किसी व्यक्ति का पालतू मान रही है। क्योंकि विक्टोरिया में करीब ढाई मीटर तक लंबे मगरमच्छ को पालने की अनुमति है। इसलिए अब उसके मालिक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ब्रह्मांड के रहस्यों का पता लगाएगा नासा का नया टेलीस्कोप

chat bot
आपका साथी