पुर्तगाल में फिर पैर पसार रहा है कोरोना, छुट्टियों के सीजन के मद्देनजर लागू किए जाएंगे सख्त कोविड-19 प्रतिबंध

पुर्तगाल में कोरोना फिर से पैस पसार रहा है। पुर्तगाल की सराकर ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए संबंधित नियम सख्त कर दिए हैं। देश में गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है।

By Amit KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:04 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:04 PM (IST)
पुर्तगाल में फिर पैर पसार रहा है कोरोना, छुट्टियों के सीजन के मद्देनजर लागू किए जाएंगे सख्त कोविड-19 प्रतिबंध
पुर्तगाल की सराकर ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए संबंधित नियम सख्त कर दिए हैं।

लिस्बन, रॉयटर्स: पुर्तगाल की सराकर ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए संबंधित नियम सख्त कर दिए हैं। देश में गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है। देश के लिस्बन और पर्यटकों को लुभाने वाले क्षेत्र अल्गार्वे के अल्बुफेरा में सख्त कोविड-19 नियम लागू किए जाएंगे।

देश की कैबिनेट मंत्री मारियाना विएरा डी सिल्वा ने जानकारी देते हुए कहा कि, इस वक्त हमारी लड़ाई वक्त के साथ है। क्योंकि एक तरफ संक्रमण बढ़ रहा है, तो वहीं वैक्सीन का काम भी तेजी के साथ चल रहा है। पुर्तगाल अभी भी संक्रमण के मामलों में खतरे के निशान से दूर है, लेकिन मामले तेजी से साथ बढ़ रहे हैं। लिस्बन में संक्रमण के ज्यादातर मामले डेल्टा कोरोनावायरस वैरिएंट के हैं, जो पहली बार भारत में पाया गया था। उन्होंने कहा कि हम सभी इस स्थिति से निजात पाना चाहते हैं, लेकिन वो हमारे हाथ में नहीं है। हमें बढ़ते हुए डेल्टा कोरोनावायरस संक्रमण के खिलाफ काम करना होगा।

देश की राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी की समीक्षा साप्ताहिक तौर पर की जाती है। आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को देश में संक्रमण के मामलों बढ़कर 1556 हो गए। जो फरवरी के बाद से अबतक की सबसे बड़ी छलांग है। देश की कुल आबादी एक करोड़ है, जिसमें से लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के अबतक 8लाख 69हजार 879 मामले सामने आए हैं और 17हजार 079 कुल मौतें दर्ज की गई हैं। पुर्तगाल में कोरोना के मामले यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के पर्यटकों पर प्रतिबंध हटाए जाने के बाद से बढ़े है।

गौरतलब है कि, देश में आय के प्रमुख साधनों में से पर्यटन एक मुख्य साधन है। इस पर देश की अर्थव्यवस्था निर्भर करती है। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण पर्यटन से जुड़े लोगों में डर है। क्योंकि संक्रमण के मामलों में तेजी पर्यटन की नजर से व्यस्त गर्मी के मौसम पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

पुर्तगाल युवाओं के वैक्सीनेशन में तेजी ला रहा है। जिसमें 18 वर्ष और उससे ज्यादा आयु के लोग 4 जुलाई से पंजीकरण करा सकेंगे। साथ ही देश में अब तक लगभग 30प्रतिशत आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी