ब्राजील: नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी, 14 लोगों की मौत

ब्राजील के फोर्टालेजा शहर में हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की है। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 27 Jan 2018 11:46 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jan 2018 08:25 AM (IST)
ब्राजील: नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी, 14 लोगों की मौत
ब्राजील: नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी, 14 लोगों की मौत

साओ पोलो, रायटर। उत्तर पूर्वी ब्राजील के शहर फोर्टालेजा में हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की। शनिवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं और छह अन्य घायल हुए हैं। घायलों को फोर्टालेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीआरा स्टेट सुरक्षा सचिवालय के प्रमुख एंड्रे कोस्टा ने यह जानकारी दी।

कोस्टा ने बताया कि हमला क्यों हुआ इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। लेकिन अधिकारी इस बात की जांच में जुटे हैं कि यह घटना कहीं ड्रग गैंग के आपसी टकराव का नतीजा तो नहीं है। अभी तक किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन कारों में सवार होकर हमलावर 12:30 बजे नाइटक्लब पहुंचे। भागने से पहले आधे घंटे तक उन्होंने भवन के सामने गोलियां चलाई।

ब्राजील में आए दिन नरसंहार होते रहते हैं। अन्य देशों की तुलना में यहां इस तरह की घटनाएं ज्यादा होती हैं। हाल के वर्षो में देश के अन्य भागों के मुकाबले उत्तर पूर्वी क्षेत्र में नरसंहार की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

chat bot
आपका साथी