जापान, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के लिए एयर सर्विस शुरू करेगा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्यों न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया में 6-6 कोविड-19 संक्रमण के मामले हैं। अब तीन देशों जापान सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के लिए हवाई सेवा को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने अनुमति दे दी है। शुक्रवार से न्यूजीलैंड से भी आ सकेंगे लोग।

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 12:40 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 12:40 PM (IST)
जापान, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के लिए एयर सर्विस शुरू करेगा ऑस्ट्रेलिया
3 देशों को ऑस्ट्रेलिया ने दी हवाई सेवा की अनुमति

 कैनबरा, एपी। जापान, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया को प्राथमिकता देते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी एयर सर्विस इन तीन देशों के लिए शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री (Prime Minister Scott Morrison)  ने गुरुवार को इसका ऐलान किया और बताया कि इन तीन देश के प्रमुखों से इस बारे में बात हुई है। उन्होंने जापान और दक्षिण कोरिया का जिक्र करते हुए कहा,'कोविड-19 महामारी पर काबू पाने में ये दोनों देश सफल रहे। अनेकों देश और भी हैं जिसके लिए हमें हवाई सेवा की शुरुआत करती है जो संभवत: अगले साल हो सके। इसमें हम जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं।  

तीन एशियाई देशों को हमने प्राथमिकता पर रखा है।' शुक्रवार से पड़ोसी न्यूजीलैंड के यात्रियों को भी देश में प्रवेश की अनुमति मिली है। इनपर क्वारंटाइन की शर्त नहीं होगी। न्यूजीलैंड ने कोविड-19 का कम्युनिटी संक्रमण खत्म कर दिया है। लेकिन न्यूजीलैंड में ऑस्ट्रेलिया के यात्रियों को प्रवेश के बाद दो सप्ताह तक क्वारंटाइन किया जाना जारी है। ऑस्ट्रेलिया में मात्र 12 कम्युनिटी ट्रांसमिशन के मामले हैं। ऑस्ट्रेलिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया है, इन दोनों राज्यों में 6-6 संक्रमण के मामले हैं।  

 दुनिया भर में नॉवेल कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 3 करोड़ 84 लाख के पार हो गया। जबकि अब तक दुनिया भर में 10 लाख 91 हजार 2 सौ 40  से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह अपडेट जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) द्वारा जारी डेटा में दिया गया है। इस डाटा के अनुसार गुरुवार सुबह तक दुनिया भर में कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 84 लाख 26 हजार 3 सौ 73 हो गई और मरने वालों की संख्या 10 लाख 91 हजार 2 सौ 45 है। दुनिया के तमाम देशों में सबसे बुरा हाल अमेरिका का है। यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79 लाख 11 हजार 4 सौ 97 है और अब तक मर चुके लोगों की संख्या 21 लाख 67 हजार 7 सौ 34 है।

chat bot
आपका साथी