रूहानी संग वार्ता के लिए आठ बार ट्रंप ने किया था अनुरोध : ईरान

ईरान के राष्‍ट्रपति के साथ वार्ता के लिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने एक या दो नहीं बल्‍कि कुल आठ बार अनुरोध किया है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 10:25 AM (IST) Updated:Thu, 19 Jul 2018 11:30 AM (IST)
रूहानी संग वार्ता के लिए आठ बार ट्रंप ने किया था अनुरोध : ईरान
रूहानी संग वार्ता के लिए आठ बार ट्रंप ने किया था अनुरोध : ईरान
तेहरान (आईएएनएस)| अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी संग बैठक के लिए आठ बार अनुरोध किया है। हालांकि उन्होंने इस पर रूहानी की प्रतिक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। ईरान के राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ महमूद वेजी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ के मुताबिक, वेजी ने कहा कि सितंबर 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए रूहानी के न्यूयॉर्क दौरे के वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह निवेदन किया था।

गौरतलब है कि सितंबर 2013 में रूहानी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 68वें संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान फोन पर वार्ता की थी। यह दोनों देशों के प्रमुखों के बीच तीन दशकों से अधिक समय में अब तक हुई उच्चस्तरीय वार्ता थी।

उल्‍लेखनीय है कि अमेरिका ने भारत से कहा है कि वो ईरान के साथ अपने संबंधों की समीक्षा करे और चार नवंबर तक ईरान से तेल का आयात पूरी तरह बंद कर दे।

chat bot
आपका साथी