सऊदी अरब : अब महिलाएं भी भरेंगी सड़कों पर फर्राटा, 24 जून से मिलेगी कार चलाने की आजादी

सरकार ने पिछले साल सितंबर में वर्षो से महिलाओं की ड्राइविंग पर लगे प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की थी।

By Manish NegiEdited By: Publish:Tue, 08 May 2018 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 08 May 2018 06:41 PM (IST)
सऊदी अरब : अब महिलाएं भी भरेंगी सड़कों पर फर्राटा, 24 जून से मिलेगी कार चलाने की आजादी
सऊदी अरब : अब महिलाएं भी भरेंगी सड़कों पर फर्राटा, 24 जून से मिलेगी कार चलाने की आजादी

रियाद, एएफपी। सऊदी सरकार ने एलान किया है कि महिलाओं को 24 जून से मुल्क में कार चलाने की आजादी होगी। ट्रैफिक विभाग के महानिदेशक मुहम्मद अल-बसामी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मुल्क में महिलाओं को ड्राइविंग का हक देने से संबंधित सभी जरूरतों को पूरा कर लिया गया है। सरकार ने पिछले साल सितंबर में वर्षो से महिलाओं की ड्राइविंग पर लगे प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की थी।

महिलाओं को ड्राइविंग सिखाने के लिए पांच अलग-अलग शहरों में स्कूल खोले गए हैं। विदेश से ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर चुकी महिलाओं को इन ड्राइविंग स्कूलों में शिक्षक नियुक्त किया जाएगा। ये महिलाएं भी अब स्थानीय लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकती हैं। इनके अतिरिक्त 18 साल या उससे अधिक की कोई भी महिला लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकती है। क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 कार्यक्रम के तहत महिलाओं को कई अधिकार दिए जा रहे हैं जिनमें कार चलाना भी शामिल है। सलमान तेल पर आश्रित इस देश की अर्थव्यवस्था को विस्तार देना चाहते हैं जिसमें महिलाओं की बड़ी भूमिका होगी। ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अर्थव्यवस्था में सहयोग दे सकें, इसके लिए अब तक महिलाओं के लिए बंद कई दरवाजे खोले जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी