सऊदी गठबंधन घायल हाउती विद्रोहियों को विदेश जाने देने पर राजी

यमन में हाउती विद्रोहियों से लड़ रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने घायल हाउतियों को इलाज के लिए विदेश ले जाने की अनुमति दे दी है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 03 Dec 2018 04:57 PM (IST) Updated:Mon, 03 Dec 2018 04:57 PM (IST)
सऊदी गठबंधन घायल हाउती विद्रोहियों को विदेश जाने देने पर राजी
सऊदी गठबंधन घायल हाउती विद्रोहियों को विदेश जाने देने पर राजी
 दुबई, रायटर। यमन में हाउती विद्रोहियों से लड़ रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने घायल हाउतियों को इलाज के लिए विदेश ले जाने की अनुमति दे दी है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की पहल पर इस हफ्ते स्वीडन में होने वाली यमन शांति वार्ता से पहले इसे अच्छा संकेत माना जा रहा है। वार्ता में शामिल होने के लिए हाउती गुट की यही शर्त थी कि पहले उनके घायल लड़ाकों को इलाज के लिए ओमान जाने दिया जाए।

यमन में पिछले चार वर्षो से ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच जंग चल रही है। इसके चलते वहां अकाल जैसे हालात हैं। इस लड़ाई में अब तक दस हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।

यमन में सऊदी गठबंधन सेना के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मलकी ने सोमवार को कहा, 'यूएन के आग्रह पर सऊदी गठबंधन 50 घायल हाउती विद्रोहियों को मानवता के आधार और विश्वास बहाली के तौर पर विदेश जाने की अनुमति देता है। यूएन का एक विमान घायल हाउतियों को राजधानी सना से ओमान ले जाएगा।'

chat bot
आपका साथी