जापान की राजकुमारी नहीं लेंगी शाही परिवार छोड़ने पर मिलने वाली रकम, बचपन के दोस्त से शादी के लिए किया फैसला

जापान की राजकुमारी माको आम आदमी से शादी करने का सपना हर हाल में पूरा करना चाहती हैं। वह शाही परिवार छोड़ने पर मिलने वाली लाखों डालर की रकम भी नहीं लेंगीं। अपने बचपन में साथ पढ़ने वाले मंगेतर के आम आदमी होने के कारण शाही परिवार छोड़ रही हैं।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:44 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:44 PM (IST)
जापान की राजकुमारी नहीं लेंगी शाही परिवार छोड़ने पर मिलने वाली रकम, बचपन के दोस्त से शादी के लिए किया फैसला
जापान की राजकुमारी माको । (फोटो- रायटर)

टोक्यो, रायटर। जापान की राजकुमारी माको एक आम आदमी से शादी करने का सपना हर हाल में पूरा करना चाहती हैं। वह शाही परिवार छोड़ने पर मिलने वाली लाखों डालर की रकम भी नहीं लेंगीं। राजकुमारी माको अपने बचपन में साथ पढ़ने वाले मंगेतर के आम आदमी होने के कारण शाही परिवार के सदस्य होने का दर्जा छोड़ रही हैं। यह विवाह पिछले चार वर्षो से विवादों में बना हुआ है।

जापान के पूर्व सम्राट अकिहितो की पोती 29 वर्षीय राजकुमारी माको ने 2017 में अपने दोस्त केई कोमुरो से शादी करने की घोषणा की थी। यह शादी कोमुरो की मां का उसके पूर्व मंगेतर से आर्थिक विवाद शुरू होने के कारण टल गई थी। जापानी ब्राडकास्टर एएचके के अनुसार अब यह शादी अक्टूबर में हो सकती है।

राजकुमारी माको ने करीब दस करोड़ रुपये के भुगतान को छोड़ने का फैसला किया

शाही परिवार की किसी भी लड़की के आम आदमी से शादी करने पर उसका शाही दर्जा नहीं रहता है। इस दर्जे के समाप्त होने पर उसे 13.5 लाख डालर (करीब दस करोड़ रुपये) का भुगतान जाना था। राजकुमारी माको ने इस भुगतान को छोड़ने का फैसला किया है। सरकार भी राजकुमारी के भुगतान छोड़ने के फैसले से सहमत है।

शादी के बाद यह दंपती अमेरिका में बसने की बना रहा है योजना 

शाही परिवार की एजेंसी इस पर बयान देने के लिए उपलब्ध नहीं थी। जापानी मीडिया के अनुसार राजकुमारी माको के मंगेतर कोमुरो को हाल में न्यूयार्क में देखा गया था। उनकी तस्वीर कुछ जापानी लोगों ने ट्विटर भी डाली थी। मीडिया के अनुसार शादी के बाद यह दंपती अमेरिका में बसने की योजना बना रहा है। जापान के केवल पुरुष शाही उत्तराधिकार कानून के तहत, शाही परिवार की महिला सदस्य आम लोगों से शादी करने पर अपना दर्जा खो देती हैं।

यह भी पढ़ें : जापान से खाद्य उत्पादों के आयात पर अमेरिका ने हटाया प्रतिबंध, पीएम सुगा ने जताया आभार

chat bot
आपका साथी