इंडोनेशिया: फंसे पर्यटकों को मुख्य मार्ग से निकालने की मंजूरी मिली

लंबोक द्वीप पर माउंट रंजानी के शिखर तक पहुंचने वाले तीन प्रमुख मार्गों में से एक को मंजूरी दे दी गई है।

By Arti YadavEdited By: Publish:Mon, 30 Jul 2018 11:22 AM (IST) Updated:Mon, 30 Jul 2018 11:32 AM (IST)
इंडोनेशिया: फंसे पर्यटकों को मुख्य मार्ग से निकालने की मंजूरी मिली
इंडोनेशिया: फंसे पर्यटकों को मुख्य मार्ग से निकालने की मंजूरी मिली

जकार्ता (रायटर)। इंडोनेशिया के राष्ट्रीय उद्यान प्राधिकरण ने कहा कि लंबोक द्वीप पर माउंट रंजानी के शिखर तक पहुंचने वाले तीन प्रमुख मार्गों में से एक को मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि लंबोक द्वीप पर रविवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण ज्वालामुखी की ढलानों पर सैकड़ों ट्रेकर्स फंसे गए थे, जिसके बाद मार्ग को मंजूरी दी गई है।

माउंट रंजानी नेशनल पार्क ने एक ट्वीट में कहा, 'माउंट रंजानी पर सेनारू ट्रेकिंग मार्ग अब खुल गया है।' एक अन्य ट्वीट में बताया गया कि क्षेत्र में अभी भी पर्यटकों को ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरावो नुगरोहो ने रविवार को कहा था कि उस दिन भूकंप के दौरान ज्वालामुखी की ढलानों पर 820 लोगों में से 246 को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया था।

गौरतलब है कि पर्यटन के लिए मशहूर इंडोनेशिया के लंबोक द्वीप में रविवार को भूकंप का तेज झटका लगा। 6.4 तीव्रता के इस भूकंप से 14 लोगों की जान चली गई। 160 लोग जख्मी हुए हैं जिनमें से कई की हालत गंभीर है। भूकंप से एक हजार से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से सात किलोमीटर नीचे था। भूकंप का झटका बाली द्वीप में भी महसूस किया गया लेकिन वहां किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

chat bot
आपका साथी