इंडोनेशिया: 30 किमी लंबे जालों के साथ मछली पकड़ने वाली नाव जब्‍त

नाव STS-50 ने अंटार्कटिक टूथफिश पर निशाना बनाया था।

By Monika MinalEdited By: Publish:Mon, 09 Apr 2018 01:05 PM (IST) Updated:Mon, 09 Apr 2018 01:05 PM (IST)
इंडोनेशिया: 30 किमी लंबे जालों के साथ मछली पकड़ने वाली नाव जब्‍त
इंडोनेशिया: 30 किमी लंबे जालों के साथ मछली पकड़ने वाली नाव जब्‍त

जकार्ता (रायटर्स)। इंटरपोल के आग्रह पर कार्रवाई करते हुए इंडोनेशिया ने जाल (गिलनेट) के साथ एक मछली पकड़ने वाले अवैध नाव को जब्‍त कर लिया है। मतस्‍यपालन मंत्रालय ने कहा, नाव STS-50 ने अंटार्कटिक टूथफिश पर निशाना बनाया था।

टूथफिश ऐसी प्रजाति है जो दक्षिणी सामुद्रिक इकोसिस्‍टम में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है। 2006 से अंटार्कटिक सागर के पानी में गिलनेट के इस्‍तेमाल पर प्रतिबंध लगा है और ऑस्‍ट्रेलिया ने इसके लिए कहा है कि करीब-करीब सभी सामुद्रिक जीवों के लिए बड़ा खतरा है। आधिकारिक तौर पर STS-50 ने अलग अलग समय में विभिन्‍न आठ झंडों को लगाकर घुसपैठ को अंजाम दिया जिसमें सिएरा लियोन, टोगो, कंबोडिया, दक्षिण कोरिया, जापान, माइक्रोनेशिया और नामिबिया के भी झंडे थे।

नेवी डिप्‍टी चीफ ऑफ स्‍टाफ अचमड तौफिकोएर्रोचमैन ने कहा था कि इंडोनेशियाई क्रू के पास यात्रा संबंधित कागजात नहीं थे और बिना किसी भुगतान के लंबे समय तक समुद्र में मौजूद थे। देश में मछलियों और मछुआरों की सुरक्षा के तहत प्रयासों में 2014 से अब तक इंडोनेशिया ने सैंकड़ों अवैध विदेशी नावों को नष्‍ट किया है। 2016 में चीनी नाव को जब्‍त करने में इंडोनेशिया ने इंटरपोल का सहयोग किया था जिसने अर्जेंटीना के नेवी में सेंध लगायी थी और अंतरराष्‍ट्रीय जल सीमा में अवैध तौर से मछली पकड़ने का काम किया था।

chat bot
आपका साथी