हांगकांग में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 450 किलो का बम, पुलिस ने किया निष्क्रिय

हांगकांग में एक निर्माण स्थल के पास शुक्रवार को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल किये जाने वाला बम देखा गया।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Fri, 11 May 2018 04:16 PM (IST) Updated:Fri, 11 May 2018 04:16 PM (IST)
हांगकांग में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 450 किलो का बम, पुलिस ने किया निष्क्रिय
हांगकांग में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 450 किलो का बम, पुलिस ने किया निष्क्रिय

हांगकांग (एएफपी)। चीन के शहर हांगकांग में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान के बम पाए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि हांगकांग में एक निर्माण स्थल के पास शुक्रवार को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल किये जाने वाला बम देखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल इस इलाके से कम से कम 1200 लोगों को वहां से खाली करवाया।

पुलिस के मुताबिक विशेषज्ञों ने 450 किलोग्राम (1,000 पौंड) वजन के बम का पता लगाया उनका कहना था कि ये बम अमेरिका का बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस साल अब तक तीन इस तरह के बमों का पता लगाया गया है। जिस जगह की खुदाई करने पर इस बम का पता चला वहां एक नया मेट्रो रेलवे स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। पुलिस ने गुरुवार की रात को 20 घंटे की अभियान के बाद इस बम को निष्क्रिय कर दिया। बम निरोधक दस्ते का कहना था कि उन्हें बम को निष्क्रिय करने में बेहद सावधानी बरतना पड़ा।

बताया जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हांगकांग में जापान और अन्य देशों की सेनाओं के बीच भयंकर लड़ाई हुई थी। यही कारण है कि आज भी यहां कभी-कभी निर्माण कार्यों के दौरान जिंदा बम मिल जाया करते हैं।  स्थानीय इतिहासकार जेसन वर्डी ने कहा कि 1941 में युद्ध के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका ने हांगकांग पर भारी हमला किया था।

2016 में भी इसी इलाके में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वाले छः अनदेखे ग्रेनेड और दो मोर्टार गोले पाए गए थे। इसके अलावा पुलिस ने 2014 में लगभग एक टन वजन वाले युद्धक बम को निष्क्रिय किया था, जो शहर में पाया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा बम था।

chat bot
आपका साथी