Prophet Remark Row: उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार करने वाला वाला चीन भी दे रहा भारत को नसीहत, जानें क्‍या कहा

पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ भाजपा के दो तत्कालीन पदाधिकारियों की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को चीन भी कूद गया। उइगर मुस्लिमों का उत्‍पीड़न करने वाले चीन ने भारत को सीख दी है। जानें चीन ने क्‍या कहा...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Mon, 13 Jun 2022 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jun 2022 04:00 AM (IST)
Prophet Remark Row: उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार करने वाला वाला चीन भी दे रहा भारत को नसीहत, जानें क्‍या कहा
पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को चीन भी कूद गया।

बीजिंग, पीटीआइ। पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ भाजपा के दो तत्कालीन पदाधिकारियों की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को चीन भी कूद गया। उसने उम्मीद जताई कि इस घटना से ठीक से निपटा जा सकता है। चीन जो खुद अस्थिर शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई के गंभीर आरोपों का सामना कर रहा है, ने कहा कि वह हमेशा मानता है कि विभिन्न सभ्यताओं और धमरें को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और समान रूप से एक साथ रहना चाहिए।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने यहां चीनी मीडिया से कहा कि हमने प्रासंगिक रिपोटरें को नोट किया है और उम्मीद है कि स्थिति को ठीक से संभाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वाग्रह को त्यागना, अपनी सभ्यता और अन्य सभ्यताओं के बीच के अंतर को बेहतर ढंग से समझना और सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान, संवाद और सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना हमेशा महत्वपूर्ण होता है।

वांग की ये टिप्पणियां चीनी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट की गई हैं। गौरतलब है कि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की यह टिप्पणी पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के चीन दौरे के एक दिन बाद आई है। आधिकारिक मीडिया रिपोटरें के अनुसार जनरल बाजवा ने रविवार को किंगदाओ शहर में चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के उपाध्यक्ष जनरल झांग यूक्सिया के साथ बातचीत की।

बता दें कि पैगंबर के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के बाद भाजपा ने पांच जून को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित और दिल्ली के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया था। टिप्पणी पर मुस्लिम समूहों के विरोध के बीच पार्टी ने अल्पसंख्यकों की चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत सभी धमरें को सर्वोच्च सम्मान देता है।

chat bot
आपका साथी