'भारत से सीमा विवाद सुलझाने में हुई सकारात्मक प्रगति', चीन ने कहा- राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से चल रही बातचीत

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन और भारत ने सीमा गतिरोध को हल करने की दिशा में सकारात्मक प्रगति की। राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच गहन संवाद जारी है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि सीमा मुद्दे के बारे में मैं आपको बता सकती हूं कि चीन और भारत के बीच राजनयिक एवं सैन्य चैनलों के माध्यम से गहन संवाद हुआ।

By AgencyEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2024 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2024 11:45 PM (IST)
'भारत से सीमा विवाद सुलझाने में हुई सकारात्मक प्रगति', चीन ने कहा- राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से चल रही बातचीत
भारत और चीन के बीच वार्ता जारी (फाइल फोटो)

HighLights

  • PM मोदी के बयान पर चीनने दूसरी बार दी प्रतिक्रिया

पीटीआई, बीजिंग। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन और भारत ने सीमा गतिरोध को हल करने की दिशा में सकारात्मक प्रगति की है। राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच गहन संवाद जारी है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग की टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया बयान पर आई है।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा था?

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी पत्रिका न्यूजवीक को दिए साक्षात्कार में कहा था कि भारत के लिए चीन के साथ संबंध महत्वपूर्ण हैं। सीमाओं पर लंबे समय से चली आ रही स्थिति का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। पिछले कुछ दिनों में यह दूसरा मौका है जब चीन ने मोदी के साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया दी है। माओ निंग ने पत्रकारों से कहा,

सीमा मुद्दे के बारे में मैं आपको बता सकती हूं कि चीन और भारत के बीच राजनयिक एवं सैन्य चैनलों के माध्यम से गहन संवाद हुआ है और इस दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है।

यह भी पढ़ें: निज्जर की हत्या पर ट्रूडो बोले- हम हर कनाडाई के साथ खड़े हैं, चीन पर भी दिया जवाब

उन्होंने कहा कि हम यह भी मानते हैं कि चीन और भारत के बीच स्वस्थ संबंध दोनों देशों के हित में है। हमें उम्मीद है कि भारत द्विपक्षीय संबंधों में सीमा से जुड़े सवाल को उचित रूप से रखने और इसका समाधान सही तरीके से निकालने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करेगा।

इससे पहले गुरुवार को माओ निंग ने मोदी के साक्षात्कार पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि चीन ने प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणियों पर गौर किया है। मजबूत और स्थिर चीन-भारत संबंध दोनों देशों के हितों की पूर्ति करता है। यह क्षेत्रीय शांति तथा विकास के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें: चीन में सुरक्षित नहीं विदेशी पत्रकार, हर दिन करना पड़ रहा उत्पीड़न का सामना; Visa की भी हो रही परेशानी

chat bot
आपका साथी