Coronavirus: चीन के इस शहर में लगी कुत्ते और बिल्लियों के व्यापार और खाने पर रोक

चीन के शेन्झेन शहर में कुत्तों और बिल्लियों की बिक्री और उनके खाने पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला चीनी शहर बन गया है

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 04:11 PM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 04:11 PM (IST)
Coronavirus: चीन के इस शहर में लगी कुत्ते और बिल्लियों के व्यापार और खाने पर रोक
Coronavirus: चीन के इस शहर में लगी कुत्ते और बिल्लियों के व्यापार और खाने पर रोक

बीजिंग, आइएएनएस। कोरोना वायरस के बाद चीन में अब कुत्ते और बिल्लियों की बिक्री पर भी रोक लग गई है। दरअसल,  एक मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया है कि शेन्झेन में कुत्तों और बिल्लियों की बिक्री और उनके खाने पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला चीनी शहर बन गया है,  कोरोनोवायरस के प्रकोप के बाज यै फैसला लिया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि नया कानून 1 मई से लागू होगा। एक बयान में, शेन्ज़ेन में कहा गया है कि "कुत्तों और बिल्लियों को पालतू जानवरों ने अन्य सभी जानवरों की तुलना में मनुष्यों के साथ बहुत करीबी संबंध  होते है।

जो प्रतिबंध को जोड़ता है मानव सभ्यता की मांग और भावना का भी जवाब देता है। जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी में, चीनी अधिकारियों ने जंगली जानवरों के व्यापार और उपभोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह कदम सामने आने के बाद सामने आया कि वुहान में एक वेट बाजार नए कोरोना वायरस के प्रकोप के लिए शुरुआती बिंदु हो सकता है। साथ ही कहा गया कि जानवरों से मनुष्य में ये वायरस आया है। हालांकि, पिछले कई सालों से पशु कार्यकर्ता चीनी सरकार से जानवरों का मांस खाने पर रोक की मांग करते आए हैं। केवल कुत्ते, बिल्ली और सांप ही नहीं बल्कि, मेंडक, कछुए आदि के मांस खाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि यहां की जनसंख्या 13 मिलीयन है।

जानकारी के लिए बता दें कि करोना वायरस का सबसे पहला मामला भी चीन के वुहान शहर में आया था। यहीं से इस वायरस की शुरुआत हुई थी। इसके बाद देखते ही देखते पूरे चीन में करीब 80 हजार लोग संक्रमित हो गए थे।  इसके बाद खबरें आई की जानवरों के कारण चीन में कोरोना वायरस फैला है। हालांकि, इस बात की पूरी तरह कोई पुष्टि नहीं हुई है। अब पूरी दुनिया के कई देश कोरोना से संक्रमित हैं।  

chat bot
आपका साथी