China: ताइवान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच युद्धकालीन कानून पर जोर दे रही चीनी सेना, 2027 में हो सकता है युद्ध

चीन की सेना ताइवान को लेकर अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए युद्धकालीन कानून लाने पर जोर दे रही है। खबर के अनुसार 2027 की शुरुआत में ताइवान के साथ चीन का युद्ध हो सकता है। फाइल फोटो।

By AgencyEdited By: Publish:Sun, 12 Mar 2023 02:54 AM (IST) Updated:Sun, 12 Mar 2023 05:04 AM (IST)
China: ताइवान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच युद्धकालीन कानून पर जोर दे रही चीनी सेना, 2027 में हो सकता है युद्ध
ताइवान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच युद्धकालीन कानून पर जोर दे रही चीनी सेना

बीजिंग, पीटीआई। चीन की सेना ताइवान को लेकर अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए युद्धकालीन कानून लाने पर जोर दे रही है। एक रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई है। हांगकांग के समाचार पत्र 'साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट' की खबर के अनुसार चीन की संसद 'नेशनल पीपुल्स कांग्रेस' (एनपीसी) में वर्तमान सत्र के दौरान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के प्रतिनिधियों ने इस तरह का कानून लाने का आह्वान किया।

2027 की शुरुआत में ताइवान को लेकर हो सकता है संघर्ष

खबर के अनुसार, अमेरिकी सेना और खुफिया अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि 2027 की शुरुआत में ताइवान के साथ चीन का युद्ध हो सकता है। खबर के मुताबिक, पीएलए के प्रतिनिधि वू शिहुआ ने कहा कि चीन को सेना के लिए कानून बनाना चाहिए। पीएलए के अन्य प्रतिनिधि ये डबिन ने कहा, युद्धकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से युद्धकालीन कानून का अध्ययन किया जाना चाहिए।

अमेरिका कर सकता है ताइवान को मोहरे के रूप में उपयोग

बीजिंग का दावा है कि अमेरिका चीन के खिलाफ ताइवान को 'मोहरे' के रूप में उपयोग कर रहा है। मालूम हो कि पिछले महीने चीनी सांसदों ने प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जो सेना को युद्ध के दौरान आपराधिक प्रक्रिया कानून को लागू करने के तरीके में बदलाव करने का अधिकार देता है।

अमेरिकी सेना और खुफिया अधिकारियों ने दी चेतावनी

शानदोंग प्रांत सैन्य जिले के कमांडर झांग लाइक ने सुझाव दिया कि चीन को इस तरह के कानूनों को लाये जाने पर जोर देना चाहिए। दक्षिणी थिएटर कमान के पूर्व कमांडर युआन युबाई ने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानूनों का अध्ययन किया जाना चाहिए। मालूम हो कि ताइवान जलडमरू मध्य और दक्षिण चीन सागर को लेकर बढ़े तनाव के बीच उनकी यह टिप्पणी आई है। खबर के अनुसार, अमेरिकी सेना और खुफिया अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि 2027 की शुरुआत में ताइवान को लेकर संघर्ष हो सकता है।

chat bot
आपका साथी