मंगल के बाद महासागर की निगरानी के लिए चीन ने लांच किया सैटेलाइट

महासागरों और पर्यावरण निगरानी प्रणाली को सामुद्रिक आपदा की चेतावनी के लिए चीन ने बुधवार को सफलतापूर्वक महासागर की निगरानी करने वाली एक नई सैटेलाइट को पृथ्वी की कक्षा में भेजा है।एचवाई-2डी को चीन एकेडमी आफ स्पेस टेक्नोलाजी ने विकसित किया है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 03:45 PM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 03:45 PM (IST)
मंगल के बाद महासागर की निगरानी के लिए चीन ने लांच किया सैटेलाइट
महासागर की निगरानी के लिए चीन ने लांच किया नया सैटेलाइट

बीजिंग, प्रेट्र। अंतरिक्ष में पिछले सप्ताह सफलता हासिल करने वाले चीन ने अब समुद्र की ओर कदम बढ़ा दिया है। चीन (China) ने बुधवार को नया सैटेलाइट लॉन्च किया जो समुद्रो व महासागरों की मॉनिटरिंग करेगा। इससे भविष्य में आने वाली समुद्री आपदाओं के लिए पहले ही चेतावनी मिल जाएगी।  पिछले ही सप्ताह चीन का रोवर मार्स पर पहुंचने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया।

दरअसल चीन मौसम व समुद्र के पर्यावरण के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम बनाने में जुटा है। इस सैटेलाइट को लॉन्ग मार्च-4 B (Long March-4B) रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया जिसमें Haiyang-2D (HY-2D) सैटेलाइट भेजा गया। यह लॉन्चिंग चीन के उत्तर पश्चिम में जिउकुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से हुई। पिछले ही सप्ताह चीन ने अंतरिक्ष में इतिहास रचा जब इसका रोवर मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक पहुंच गया। 

 एचवाई-2डी उपग्रह के जरिये एचवाई-2बी और एचवाई-2सी का एक समूह बनाया जाएगा। यह उपग्रह एक घड़ीनुमा संयोजन में महासागर के पर्यावरण निगरानी प्रणाली के मध्यम और उच्च स्तर पर ऊंची आवृत्ति पर स्थापित किया जाएगा। उपग्रहों के इस समूह से चीन की पूर्व चेतावनी और समुद्री आपदा की भविष्यवाणी पुख्ता की जा सकेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक एचवाई-2 डी को चीन एकेडमी आफ स्पेस टेक्नोलाजी ने विकसित किया है और इसे ले जाने वाले राकेट को शंघाई एकाडमी आफ स्पेस लाइट टेक्नोलाजी ने विकसित किया है। बुधवार को किया गया लांच इस सीरीज का 370वां लांच था।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों चीन ने दुनिया का पहला क्वॉन्टम सैटेलाइट लॉन्च किया था जो चांद पर पहुंचने सफल हुआ और उसे वहां से लूनर सैंपल हासिल करने में कामयाबी मिली थी। इसके अलावा अमेरिका की तरह चीन भी अपना स्पेस स्टेशन बना रहा है।

chat bot
आपका साथी