अमेरिका स्वीडिश नागरिक की गिरफ्तारी पर चीन से खफा, रिहा करने का दिया निर्देश

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने कहा कि वाशिंगटन 53 वर्षीय गुई मिनहाई के नजरबन्द किए जाने से चिंतित है।

By Arti YadavEdited By: Publish:Sun, 28 Jan 2018 02:03 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jan 2018 03:19 PM (IST)
अमेरिका स्वीडिश नागरिक की गिरफ्तारी पर चीन से खफा, रिहा करने का दिया निर्देश
अमेरिका स्वीडिश नागरिक की गिरफ्तारी पर चीन से खफा, रिहा करने का दिया निर्देश

वाशिंगटन,एएनआइ। संयुक्त राज्य अमेरिका ने बीजिंग को स्वीडिश नागरिक को रिहा करने के निर्देश दिए हैं। इस स्वीडिश नागरिक को चीनी एजेंटों द्वारा हिरासत में लिया गया था। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने कहा कि वाशिंगटन 53 वर्षीय गुई मिनहाई के नजरबन्द किए जाने से चिंतित है। बता दें कि गुई मिनहाई एक हांगकांग स्थित प्रकाशक है, जो अक्सर चीन की नेतृत्व के बारे में अखबार और पुस्तकों में लिखता रहता है। 

नॉर्ट ने कहा कि गुई मिनहाई को 20 जनवरी को चीनी एजेंटों ने हिरासत में लिया गया था। चीनी अधिकारियों से गिरफ्तारी और नजरबंद किए जाने के कारणों और कानूनी आधार की जानकारी देने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही उन्हें स्तंत्र करने और चीन से बाहर जाने देने के लिए भी कहा गया है।

प्रवक्ता ने आगे कहा संयुक्त राज्य अमेरिका और हमारे यूरोपीय सहयोगी स्वतंत्रता, समानता और मानव गरिमा के साझा सिद्धांतों से बंधे हैं। हम अपने भागीदारों, सहयोगियों और क्षेत्रीय संगठनों के साथ चीन में मानवाधिकारों के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए समन्वय जारी रखेंगे।

बता दें कि चीनी पुलिस ने गुई मिनहाई को बीते ढाई साल में दूसरी बार गिरफ्तार किया था। गुई इलाज के लिए हांगकांग से स्वीडन के दो राजनयिकों के साथ ट्रेन से चीन जा रहे थे। इसी दौरान सादी वर्दी में आए पुलिस अधिकारियों ने बीजिंग से एक स्टेशन पहले उन्हें अपने कब्जे में ले लिया था। गुई की बेटी एंजेला ने अपने पिता की सेहत पर चिंता जताई थी। गुई ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के निजी जीवन पर पुस्तकों को प्रकाशित किया है।

यह भी पढ़ें: कम्युनिस्ट नेताओं के निजी जीवन के सार्वजनिक होने पर चिढ़ा चीन

chat bot
आपका साथी