संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान पर लगाया हथियार प्रतिबंध

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान के ऊपर हथियार प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Sat, 14 Jul 2018 12:22 PM (IST) Updated:Sat, 14 Jul 2018 03:53 PM (IST)
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान पर लगाया हथियार प्रतिबंध
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान पर लगाया हथियार प्रतिबंध

संयुक्त राष्ट्र, आइएएनएस। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान पर हथियार प्रतिबंध लगाने के लिए लाए गए प्रस्ताव पर शुक्रवार को मुहर लगा दी। यह प्रस्ताव अमेरिका की ओर से लाया गया था।ईएफई न्यूज एजेंसी के अनुसार, 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के नौ देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

यह प्रस्ताव ऐसे समय पारित किया गया जब अफ्रीकी देशों ने यह चेतावनी दी कि हथियारों समेत दूसरे प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव का उलटा असर पड़ सकता है क्योंकि दक्षिण सूडान में संघर्ष को खत्म करने की वार्ता में प्रगति हुई है। इथोपिया ने कहा कि इस प्रस्ताव से सूडान की जनता को नुकसान पहुंचेगा क्योंकि सुरक्षा के लिए हथियार जरूरी हैं।

हालांकि इन चिंताओं के बावजूद इथोपिया और दूसरे अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया जबकि रूस और चीन ने अपने वीटो अधिकार का इस्तेमाल नहीं करने का निर्णय लिया। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत निक्की हेली ने कहा कि हिंसा खत्म करने के लिए यह प्रस्ताव जरूरी था। दक्षिण सूडान में सेना और विद्रोहियों के बीच दिसंबर, 2013 में संघर्ष भड़का था।

chat bot
आपका साथी