ट्रेड वारः किसानों को 12 अरब डॉलर की मदद देगा ट्रंप प्रशासन

ट्रंप प्रशासन ने भारत, चीन और यूरोपीय संघ द्वारा जवाबी शुल्क लगाए जाने से प्रभावित अमेरिकी किसानों को 12 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Wed, 25 Jul 2018 03:58 PM (IST) Updated:Wed, 25 Jul 2018 04:18 PM (IST)
ट्रेड वारः किसानों को 12 अरब डॉलर की मदद देगा ट्रंप प्रशासन
ट्रेड वारः किसानों को 12 अरब डॉलर की मदद देगा ट्रंप प्रशासन
वाशिंगटन (प्रेट्र)। ट्रंप प्रशासन ने भारत, चीन और यूरोपीय संघ द्वारा जवाबी शुल्क लगाए जाने से प्रभावित अमेरिकी किसानों को 12 अरब डॉलर (लगभग 82 हजार करोड़ रुपये) की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।

ट्रंप प्रशासन द्वारा एल्यूमीनियम और इस्पात पर आयात शुल्क लगाने से नाराज भारत समेत कई देशों ने अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगा दिया है। इससे अमेरिका का इन देशों के साथ ट्रेड वार शुरू हो गया है। इसका प्रतिकूल असर अमेरिकी किसानों पर पड़ रहा है।

कृषि सचिव सोनी पड्र्यू ने बताया कि यह एक तात्कालिक समाधान है। इसका मकसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दीर्घकालीन व्यापार नीति पर काम करने के लिए समय मुहैया कराना है, ताकि कृषि और समूची अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने किसानों के पास वापस आने का वादा किया है, क्योंकि वे जानते हैं कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत रखना कितना अहम है।

chat bot
आपका साथी