Ceasefire In Gaza: फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका में किया प्रदर्शन, तत्काल संघर्ष विराम का किया आह्वान

फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को अमेरिका के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इलिनायस कैलिफोर्निया न्यूयॉर्क और प्रशांत नॉर्थवेस्ट में सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। देश के हवाईअड्डों गोल्डन गेट और ब्रुकलिन पुलों और व्यस्त पश्चिमी तट राजमार्ग पर घंटों यायायात बाधित रहा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने इजरायल और हमास युद्ध में तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया है।

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey Publish:Tue, 16 Apr 2024 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 11:00 PM (IST)
Ceasefire In Gaza: फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका में किया प्रदर्शन, तत्काल संघर्ष विराम का किया आह्वान
52 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। (फोटो, एपी)

HighLights

  • प्रदर्शनकारियों ने गोल्डन गेट ब्रिज पर प्रदर्शन किया
  • प्रदर्शनकारियों ने कैलिफोर्निया, न्यूयार्क में सड़कों को किया अवरुद्ध
  • 52 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया

एपी, शिकागो। फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को अमेरिका के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इलिनायस, कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क और प्रशांत नॉर्थवेस्ट में सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। देश के हवाईअड्डों, गोल्डन गेट और ब्रुकलिन पुलों और व्यस्त पश्चिमी तट राजमार्ग पर घंटों यायायात बाधित रहा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने इजरायल और हमास युद्ध में तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया है। शिकागो में प्रदर्शनकारियों ने हथियारों से लैस होकर ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर जाने वाली लेन को अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। लोगों को हवाईअड्डे पहुंचने में परेशानियां हुईं लेकिन शिकागो उड्डयन विभाग के अनुसार, हवाईअड्डे पर परिचालन 15 मिनट से कम की देरी के साथ लगभग सामान्य रहा।

प्रदर्शनकारियों ने गोल्डन गेट ब्रिज पर प्रदर्शन किया

वॉशिंगटन राज्य परिवहन विभाग ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने सिएटल-टैकोमा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने गोल्डन गेट ब्रिज पर प्रदर्शन किया इससे सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में यातायात घंटों तक बाधित रहा। गोल्डन गेट ब्रिज पर प्रदर्शन कर रहे लगभग 20 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के बाद यातायात फिर से शुरू हो सका।

52 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया

यूजीन, ओरेगान में, प्रदर्शनकारियों ने इंटरस्टेट 5 को अवरुद्ध कर दिया, जिससे प्रमुख राजमार्ग पर यातायात लगभग 45 मिनट तक बंद रहा। 52 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। ब्रुकलिन में मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों ने ब्रुकलिन ब्रिज पर यातायात को अवरुद्ध कर दिया। न्यूयॉर्क और शिकागो में कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: भारतीय नागरिक के इस गजब कारनामे ने चीन को हैरत में डाला, UN अधिकारी ने शून्य से नीचे के तापमान में किया योग

chat bot
आपका साथी