एच-1बी वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं कर रहा अमेरिका

भारतीय पेशेवरों के बीच लोकप्रिय एच-1बी वीजा अमेरिका में नौकरी के लिए आने वाले लोगों को जारी किया जाता है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Fri, 31 Aug 2018 04:02 PM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 04:02 PM (IST)
एच-1बी वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं कर रहा अमेरिका
एच-1बी वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं कर रहा अमेरिका

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका अपनी एच-1बी वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं करने जा रहा। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए कि एच-1बी वीजा नीति से अमेरिकी नागरिकों को कोई नुकसान ना हो, फिलहाल इसकी सिर्फ समीक्षा की जा रही है। अगले सप्ताह भारत और अमेरिका के बीच नई दिल्ली में होने वाली टू प्लस टू वार्ता में भारत की ओर से यह मुद्दा उठाए जाने की संभावना है।

भारतीय पेशेवरों के बीच लोकप्रिय एच-1बी वीजा अमेरिका में नौकरी के लिए आने वाले लोगों को जारी किया जाता है। अमेरिकी तकनीकी कंपनियां हर साल बड़ी संख्या में भारत और चीन जैसे देशों के एच-1बी वीजा धारकों को अपने यहां नौकरी देती हैं। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हाल में राज्यसभा में कहा था कि वह छह सितंबर को अमेरिका के साथ होने वाली वार्ता में यह मुद्दा सामने रखेंगी। इस पर ट्रंप प्रशासन के अधिकारी ने कहा, 'हम भारत के सवालों के लिए तैयार हैं। यह भारत के लिए एक अहम मुद्दा है। लेकिन वीजा नीति या वीजा जारी करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं हो रहा है इसलिए हमें ज्यादा कुछ नहीं कहना होगा।'

अमेरिका हर साल 65 हजार एच-1बी वीजा जारी करता है। अमेरिका से मास्टर्स या उससे ऊंची डिग्री हासिल करने वालों को इस सीमा से बाहर रखा गया है। अमेरिका के नागरिक एवं आव्रजन सेवा विभाग के अनुसार, 2007 से 2017 के बीच सबसे ज्यादा 22 लाख भारतीयों ने एच-1बी वीजा के लिए आवेदन किया था। तीन लाख एक हजार आवेदनों के साथ चीन दूसरे स्थान पर था।

chat bot
आपका साथी