अमेरिका में यौन दु‌र्व्यवहार के दोषी भारतवंशी डॉक्टर को जेल

अमेरिका में भारतवंशी चिकित्सक डॉ. अरुण अग्रवाल को यौन दु‌र्व्यवहार से जुड़े मामले में 10 महीने जेल की सजा सुनाई गई है।

By Nancy BajpaiEdited By: Publish:Thu, 04 Jan 2018 03:13 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jan 2018 03:14 PM (IST)
अमेरिका में यौन दु‌र्व्यवहार के दोषी भारतवंशी डॉक्टर को जेल
अमेरिका में यौन दु‌र्व्यवहार के दोषी भारतवंशी डॉक्टर को जेल

वाशिंगटन (प्रेट्र)। अमेरिका में भारतवंशी चिकित्सक डॉ. अरुण अग्रवाल को यौन दु‌र्व्यवहार से जुड़े मामले में 10 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। जेल की सजा खत्म होने के बाद अरुण को वापस भारत आना होगा। 40 वर्षीय अरुण अग्रवाल पर नाबालिग महिला मरीजों को गलत नीयत से छूने का आरोप था। अग्रवाल को यौन अपराध के चार अलग-अलग मामलों में दोषी पाए जाने के बाद यहां की एक अदालत ने गुरुवार को सजा सुनाई।

सरकारी वकील का कहना था कि डेटन चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल में कार्यरत अरुण ने 2013 से 2015 के बीच हुई मेडिकल परीक्षा में दो नाबालिगों के शरीर को गलत मंशा से छुआ था। इसके बाद अरुण को श्रेणी एक के यौन अपराधी के रूप में चिह्नित किया गया था। मामला सामने आने पर अरुण देश छोड़कर भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। सहायक अटॉर्नी लियोन डेईडोन ने कहा कि इतने गंभीर मामले में लिप्त होने के बाद भी अस्पताल ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई थी।

यह भी पढ़ें: कैंसर पीड़ित ने प्रेमी संग अस्पताल में रचाई शादी, 18 घंटे बाद हो गई मौत

chat bot
आपका साथी