विमान में महिला को छेड़ रहा था शख्‍स, पास में बैठी पत्‍नी को नहीं लगी भनक

भारतीय आईटी मैनेजर को उड़ान के दौरान सो रही एक महिला के साथ यौन उत्‍पीड़न करने का दोषी पाया गया है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 18 Aug 2018 04:21 PM (IST) Updated:Sat, 18 Aug 2018 04:34 PM (IST)
विमान में महिला को छेड़ रहा था शख्‍स, पास में बैठी पत्‍नी को नहीं लगी भनक
विमान में महिला को छेड़ रहा था शख्‍स, पास में बैठी पत्‍नी को नहीं लगी भनक

वाशिंगटन (प्रेट्र)। अमेरिका के लास वेगास से डेट्राइट जाने वाले विमान में एक 22 वर्षीय महिला के साथ यौन उत्‍पीड़न के जुर्म में 35 वर्षीय भारतीय आइटी मैनेजर प्रभुराम मूर्ति को दोषी पाया गया है। बता दें कि दोषी की पत्‍नी भी विमान में मौजूद थी।

सूत्रों के अनुसार, दो साल से एक आईटी कंपनी के लिए काम कर रहे प्रभु राममूर्ति इस मामले में दोषी पाए गए।आगामी 12 दिसंबर को अमेरिकी डिस्‍ट्रिक्‍ट जज टेरेंस बर्ग द्वारा सजा सुनाया जाएगा। माना जा रहा है कि इस मामले में राममूर्ति को उम्रकैद की सजा हो सकती है। यदि उसे छोड़ दिया जाता है तो वापस भारत भेज दिया जाएगा। कोर्ट का यह फैसला घटना के सात माह बाद आया है। 

उल्‍लेखनीय है कि घटना के बाद पीड़िता ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह सो रही थी जब आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया। उसकी हरकतों से जब पीड़िता की नींद खुली तब उसने अपने कपड़ों को अस्तव्यस्त पाया। इसके बाद पीड़िता ने फ्लाइट अटेंडेंट से घटना की शिकायत की। वहीं राममूर्ति ने इससे इंकार किया और कहा कि वह गहरी नींद में था। बाद में उसने एफबीआइ एजेंट के सामने गलती स्‍वीकार की।

chat bot
आपका साथी