भारत समेत जी-4 देशों ने की सुरक्षा परिषद में शीघ्र सुधार की अपील

भारत लंबे समय से सुरक्षा परिषद के स्थायी और अस्थायी सदस्यों की संख्या में विस्तार की मांग करता रहा है।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Thu, 21 Sep 2017 03:33 PM (IST) Updated:Thu, 21 Sep 2017 03:34 PM (IST)
भारत समेत जी-4 देशों ने की सुरक्षा परिषद में शीघ्र सुधार की अपील
भारत समेत जी-4 देशों ने की सुरक्षा परिषद में शीघ्र सुधार की अपील

संयुक्त राष्ट्र, पीटीआई। भारत समेत जी-4 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शीघ्र सुधार और इसके स्थायी और अस्थायी सदस्यों की संख्या में विस्तार की अपील की है। जी-4 ने कहा कि इस ताकतवर वैश्विक संस्था को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए इस तरह के सुधार की आवश्यकता है। भारत लंबे समय से सुरक्षा परिषद के स्थायी और अस्थायी सदस्यों की संख्या में विस्तार की मांग करता रहा है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर जी-4 देशों (भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान) के विदेश मंत्रियों की बुधवार को यहां बैठक हुई। इसके बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया। बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, ब्राजील के विदेश मामलों के मंत्री एलोयसिओ नून्स, जर्मन विदेश मंत्री सिग्मर ग्रेब्रियल और जापानी विदेश मंत्री तार्प कोनो ने हिस्सा लिया। संयुक्त बयान में कहा गया, 'संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की संख्या 1945 में 51 से बढ़कर अब 193 हो गई है। मौजूदा परिषद की संरचना बदली वैश्विक वास्तविकता को नहीं दर्शाती है। परिषद को मौजूदा दौर की जटिल चुनौतियों का सामना करने के लिए आज की दुनिया को दर्शाने की जरूरत है।'

भारत को मिला पुर्तगाल का साथ

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो लुईस दा कोस्टा ने सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी सदस्य बनने की मुहिम का समर्थन किया है। कोस्टा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्यता देने की वकालत की।

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान पीएम की धमकी, भारत से निपटने को परमाणु हथियार तैयार

chat bot
आपका साथी