सुबह-शाम की एक्सरसाइज का पड़ सकता है अलग-अलग प्रभाव, हो जाएं सावधान

अधिकतर लोग सुबह और शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं। सुबह और शाम के समय की गई एक्सरसाइज के प्रभाव में काफी भिन्नता देखने को मिली है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Fri, 14 Jun 2019 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jun 2019 06:39 PM (IST)
सुबह-शाम की एक्सरसाइज का पड़ सकता है अलग-अलग प्रभाव, हो जाएं सावधान
सुबह-शाम की एक्सरसाइज का पड़ सकता है अलग-अलग प्रभाव, हो जाएं सावधान

वाशिंगटन, एएनआइ। स्वस्थ तन और मन में एक्सरसाइज की अहम भूमिका होती है। लेकिन एक नए अध्ययन में पाया गया है कि इससे होने वाला फायदा इस पर भी निर्भर करता है कि व्यायाम किस समय किया जाता है। सुबह और शाम के वक्त की गई एक्सरसाइज का अलग-अलग असर पड़ सकता है।

भागमभाग लाइफ में हर कोई स्वस्थ और तनाव मुक्त रहना चाहता है। तनाव भरे जीवन से मुक्ति के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। खासकर मेट्रो सिटी में रहने वाले लोगों में स्वास्थ्य संबंधी अधिक शिकायतें देखने को मिलती है।

एक्सरसाइज करने से शरीर तरोताजा रहता है पर इसकी अधिकता के भी अपने ही नुकसान हैं। अधिकता में किया व्यायाम मानसिक स्वास्थ्य बिगाडऩे के साथ शरीर को थका देता है। मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। दर्द की शिकायत भी हो सकती है। लिहाजा हफ्ते में छह दिन व्यायाम और एक दिन आराम का नियम सही रहता है।

वहीं, एक शोध से पता चला है कि एक्सरसाइज का तभी सही फायदा मिलता है, जब ये सही समय पर किया जाए। अधिकतर लोग सुबह और शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं। अलग-अलग समय पर की गई एक्सरसाइज का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

डेनमार्क की कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, एक्सरसाइज का प्रभाव इस पर निर्भर कर सकता है कि यह किस समय की जाती है? यह निष्कर्ष चूहों पर किए गए एक अध्ययन के आधार पर निकाला गया है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि सुबह और शाम के समय की गई एक्सरसाइज के प्रभाव में काफी भिन्नता देखने को मिली। सुबह के समय की गई एक्सरसाइज से मांसपेशियों की कोशिकाओं में जीन प्रोग्राम शुरू होता है। इससे कोशिकाओं के शुगर और फैट की मेटाबोलिज्म क्षमता बढ़ जाती है। जबकि शाम के वक्त की एक्सरसाइज से पूरे शरीर में ऊर्जा की खपत बढ़ जाती है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी