US Election 2020: फर्स्ट लेडी मेलानिया ने की राष्‍ट्रपति ट्रंप की तारीफ, कहा- हमारे पति एक योद्धा हैं

अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में फर्स्ट लेडी मेलानिया ने अपने पति व राष्‍ट्रपति ट्रंप की तारीफ जमकर तारीफ की। उन्‍होंने ट्रंप को एक सेनानी कहा। मेलानिया ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्‍यम से राष्‍ट्रपति ट्रंप हर दिन देश के नागरिकों से सीधे संवाद करते हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 09:56 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 09:56 AM (IST)
US Election 2020: फर्स्ट लेडी मेलानिया ने की राष्‍ट्रपति ट्रंप की तारीफ, कहा- हमारे पति एक योद्धा हैं
अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में फर्स्ट लेडी मेलानिया व डोनाल्‍ड ट्रंप की फाइल फोटो।

मिल्‍वौकी, एजेंसी। अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ने अपने पति राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के पक्ष में प्रचार किया। अपने  चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उन्‍होंने कहा कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप एक योद्धा है। मेलानिया ने कहा कि निश्चित रूप से देश में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से हुआ है, वह मजबूत हुआ है, लेकिन हमारे देश के नागरिकों का आत्‍मविश्‍वास उससे कहीं अधिक है।

मेलानिया ने कहा- डोनाल्‍ड ट्रंप एक योद्धा

फर्स्‍ट लेडी ने कहा कि डोनाल्‍ड ट्रंप एक सेनानी है। वह इस देश से प्‍यार करते है। वह हर दिन आपके लिए लड़ते हैं। सोशल मीडिया के माध्‍यम से राष्‍ट्रपति ट्रंप हर दिन देश के नागरिकों से सीधे संवाद करते हैं। वह सीधे नागरिकों से जुड़ते हैं। हालांकि, मैं उनके द्वारा कही जाने वाली हर बात से सहमत नहीं होती, लेकिन यह अहम है कि वह सीधे तौर संवाद करते हैं। मेलानिया ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब राष्‍ट्रपति देश के नागरिकों के साथ सीधे जुड़ते हैं।

महामारी में लोगों ने अपने प्र‍ियजनों को खोया

पेंसिल्‍वेनिया में एक चुनावी अभियान के दौरान कोरोना वायरस पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस महामारी में लोगों ने अपने प्र‍ियजनों को खोया है। फर्स्‍ट लेडी ने कहा कहा कि महामारी के चलते कई मां की गोद सूनी हो गई बीवियों से उनके पतियों को छीन लिया है। मेलानिया ने कहा कोरोना वायरस एक मूक दुश्‍मन है। उन्‍होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में मेरा पूरा परिवार पीड़‍ितों के साथ खड़ा है। उन्‍होंने कहा कि इस विपत्ति में अमेरिका ने साबित किया है कि हम इस अप्रत्‍याशित चुनौती को पार करने में सक्षम हैं। फर्स्‍ट लेडी ने कहा कि हमारा आत्‍मविश्‍वास वायरस से अधिक मजबूत है। उन्‍होंने कहा कि मेरे पति और मैं महामारी से निपटने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों के प्रति आभारी हैं। मेलानिया ने इस कार्य में फ्रंटलाइन वर्कर्, टीचर्स और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को धन्‍यवाद दिया।

अगले चार साल देश के लिए काफी अहम

मेलानिया ने कहा कि अगले चार साल देश के लिए काफी अहम है। यह हमारे देश के विकास और अर्थव्‍यवस्‍था के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रपति ट्रंप देश को प्रगति के मार्ग पर ले जा रहे हैं। वह देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्‍होंने कहा अमेरिका एक आशा और सकारात्‍मक सोच का देश रहा है, भय का नहीं। उन्‍होंने कहा कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। हम दुनिया में चल रहे युद्धों को समाप्‍त कर रहे हैं। दुनिया में आतंकवादियों के खिलाफ अमेरिका ने मोर्चा खोल रखा है। खासकर हमारे सहयोगी देशों के खिलाफ आतंकवाद के खिलाफ हम उनके साथ खड़े रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इस अद्भुत देश की प्रथम महिला के रूप में सेवा करना सबसे बड़ा सम्मान और विशेषाधिकार रहा है।  

chat bot
आपका साथी