धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के चलते चीन और पाक अमेरिका की निगरानी सूची में

अमेरिका का मानना है कि हर व्यक्ति को हर देश में अपनी मान्यताओं के साथ जीवन व्यतीत करने की स्थितियां हासिल हों।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 11:45 PM (IST)
धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के चलते चीन और पाक अमेरिका की निगरानी सूची में
धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के चलते चीन और पाक अमेरिका की निगरानी सूची में

वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के आरोपों के चलते चीन और पाकिस्तान को निगरानी सूची में बनाए रखा है। अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता को बाधित करने वाली गंभीर शिकायतों के आधार पर यह सूची बनाई है। ट्रंप प्रशासन की विदेश नीति में धार्मिक स्वतंत्रता के पालन का विशेष स्थान है।

नौ देशों की निगरानी सूची में चीन, पाक, सऊदी अरब भी शामिल

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की 18 दिसंबर को जारी ताजा सूची में चीन और पाकिस्तान के साथ ही म्यांमार, इरीट्रिया, ईरान, उत्तर कोरिया, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान का नाम है। विदेश मंत्रालय ने इन देशों में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चिंता जताई है। इन सभी देशों में धार्मिक गतिविधियों का संस्थागत रूप से दमन जारी है।

पाक, चीन में धार्मिक स्वतंत्रता की सुरक्षा की निगरानी जारी रहेगी

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि धार्मिक स्वतंत्रता की सुरक्षा की अमेरिकी वचनबद्धता के चलते इन देशों की निगरानी जारी रहेगी। अमेरिका का मानना है कि हर व्यक्ति को हर देश में अपनी मान्यताओं के साथ जीवन व्यतीत करने की स्थितियां हासिल हों। जो सरकारी और गैर-सरकारी संगठन इन स्थितियों के खिलाफ कार्य करेंगे, अमेरिका उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए अग्रसर रहेगा।

पाकिस्तान ने नहीं दी अमेरिकी विदेश मंत्री को तवज्जो

इसी साल जून में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने पाकिस्तान सरकार से उन 40 लोगों को रिहा करने की अपील की थी, जो ईशनिंदा के आरोपों के चलते वहां की जेलों में बंद हैं, लेकिन पाकिस्तान ने उनके अनुरोध को खास तवज्जो नहीं दी।

chat bot
आपका साथी