बंद में तोड़-फोड़ व आगजनी से जल उठा उत्तर बंगाल

-इस्लामपुर में 40 बंद समर्थक गिरफ्तार, दो बसों में तोड-फोड़, तृणमूल पर बंद दुकानों पर पत्थर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 07:16 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 07:16 PM (IST)
बंद में तोड़-फोड़ व आगजनी से जल उठा उत्तर बंगाल
बंद में तोड़-फोड़ व आगजनी से जल उठा उत्तर बंगाल

-इस्लामपुर में 40 बंद समर्थक गिरफ्तार, दो बसों में तोड-फोड़, तृणमूल पर बंद दुकानों पर पत्थर फेंकने का आरोप

-माथाभांगा में खुले रहे सभी मदरसा जेएनएन, उत्तर दिनाजपुर/मालदा /कूचबिहार/दिनहाटा/रायगंज/कालियागंज/बालुरघाट/ गंगारामपुर : इस्लामपुर के गोली कांड के खिलाफ बुधवार को भाजपा द्वारा आहूत बंगाल बंद को उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में जोरदार असर देखा गया। आंदोलनकारियों ने सरकारी बस व प्राइवेट बस को आग के हवाले किया। कई जगहों पर भाजपा और तृणमूल के बीच झड़प हुई। तीन सौ से अधिक भाजपा समर्थकों को गिरफ्तार किया। दर्जनों भाजपा समर्थक घायल हुए।

उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में दारिभीटा हाईस्कूल में छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में मौत के विरोध में बुधवार को बंगाल बंद बुलाया गया। इसका सबसे अधिक असर उत्तर दिनाजपुर जिला में देखने को मिला। छात्रों की हत्या की घटना के प्रतिवाद में भाजपा द्वारा आज 12 घटा बंगाल बंद का आह्वान किया गया। बंद के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की ओर लगातार प्रचार किया जा रहा था। आज भी भाजपा के साथ उसकी जगह-जगह झड़प हुई। बंद को लेकर जगह-जगह तनाव की स्थिति देखी गयी। वाहनों में तोड़-फोड़ की स्थिति भी देखी गयी। इस्लामपुर में सरकारी बसों व पुलिस वाहनों को आग के हवाले किया गया। बंद के कारण रेल परिसेवा भी बाधित हुई। इस्लामुर के कालेज मोड़ में 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बंद के कारण अधिकांश बाजार व दुकानें बंद रही। सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ था।

इस्लामपुर श्री कृष्ण पुर में सरकारी बस में आग लगा दी गई। परिस्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। हालाकि, आदोलनकारी अपने फैसले पर अडिग रहे। कई जगह पर पुलिस के साथ बंद समर्थकों के बीच संघर्ष हुआ। पुलिस को आंदोलनकारियों पर लाठियां चटकानी पड़ी। इस्लामपुर में 40 से अधिक बंद समर्थंकरियो को हिरासत में लेने की खबर है। दूसरी ओर तृणमूल की ओर से इस्लामुर में बंद के विरोध करते हुए जुलूस निकाली व दुकान पाट खुलवाने का प्रयास किया।

तृणमूल की ओर इस्लामपुर के बस टर्मिनल में जनसभा का आयोजन किया गया। परिवहन मंत्री व मालदा, उत्तर दिनाजपुर व मुर्शिदाबाद के पर्यवेक्षक शुभेंदु अधिकारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा से मुकाबला के लिए हम तैयार है। मैं अब बार-बार उत्तर दिनाजपुर आऊंगा। इस जनसभा में ग्रामीण व पंचायत राज्य मंत्री गोलाम रब्बानी, विधायक कन्हैया लाल अग्रवाल, विधायक अमल आचार्य आदि तृणमूल के नेता उपस्थित थे। बंद दुकानों पर पत्थरबाजी के विरोध में व्यवसायियों ने कन्हैयालाल अग्रवाल का घेराव किया। वहीं परिवहन मंत्री व पर्यवेक्षक शुभेंदु अधिकारी को मृतक छात्र के परिजनों को जाने से रोका। आरोप है कि कन्हैया लाल अग्रवाल के घेराव के दौरान भाजपा समर्थक ने फायरिंग की। लेकिन इस आरोप को भाजपा ने सिरे से नकार दिया। घोक्साडांगा में भाजपा-तृणमूल के बीच झड़प : भाजपा द्वारा आहूत बंगाल बंद का माथाभांगा में मिलाजुआ असर देखा गया। माथाभांगा के दो नंबर ब्लॉक के घोक्साडांगा में बंद समर्थक व तृणमूल के बीच संघर्ष व मारपीट की स्थिति देखी गयी। बंद के कारण दुकान, बाजार, शिक्षण संस्थान आदि सब बंद रहे। शीतलकूची में दुकान, सरकारी कार्यालय व आदलत खुला हुआ था। कूचबिहार जिला तृणमूल मदरसा टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अब्दुल बातेन अली ने बताया कि बंद के दौरान जिला के सभी मदरसा खुले हुए थे। सभी जगह सुचारू रूप से पठन-पाठन चला। वहीं भाजपा नेताओं ने दावा किया कि माथाभांगा में बंद सफल रहा।

रायगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क जाम : इसलामपुर गोली कांड व बंगाल बंद को लेकर भाजपा समर्थकों ने सिलीगुड़ी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर सड़क जाम किया। हेमताबाद, कालियागंज व ईटाहार में बंद पूरी तरह सफल रहा। सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में कर्मचारी सरकारी निर्देश की खानापूर्ति के लिए उपस्थित थे। जिला समहारणलय एवं मुख्यालय में सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति सामान्य देखी गयी। बंद के समर्थन में भाजपा की ओर से बाइक रैली निकाली गयी। भाजपा व तृणमूल के बीच तनावपूर्ण माहौल देखा गया।

कूचबिहार में तीन सरकारी बसें क्षतिग्रस्त : भाजपा द्वारा आहूत बंगाल बंद के तहत कूचबिहार में आंदोलनकारियों ने तीन एनबीएसटीसी बसों को क्षतिग्रस्त किया। कूचबिहार शहर के मरोपोड़ा मोड़, कचहरी मोड़ और दक्षिण खागड़ाबाड़ी इलाके में सरकारी बसों को क्षतिग्रस्त किया। बंद को लेकर पूरे जिला में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कूचबिहार के जिलाधिकारी कौशिक साहा ने बताया कि सरकारी कार्यालय में 99 फीसदी उपस्थिति देखी गयी। जिला पुलिस अधीक्षक भोलानाथ पांडेय ने बताया कि बंद को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था।

दक्षिण दिनाजपुर में भाजपाईयों पा लाठीचार्ज : बंद को लेकर दक्षिण दिनाजपुर में तनावपूर्ण स्थिति देखी गयी। बालुरघाट, पतिराम, तपन, कुमारगंज, गंगारामपुर आदि इलाकों में भाजपा समर्थकों पर लाठीचार्ज किया गया। जिसके कारण दर्जनों समर्थक घायल हो गए। लाठीचार्ज के कारण पतिराम ग्राम पंचातय के उप प्रधान आशुतोष दास का सिर फट गया। भाजपा के जिला अध्यक्ष शुभेंदु सरकार सहित दो तीन सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। गंगारामपुर से जिला सचिव मानव सरकार को गिरफ्तार किया गया। बंद के दौरान दुकान, हाट, बाजार, शिक्षण संस्थान बंद रही। बस चालक हेलमेट पहनकर बस चलाते हुए देखे गए।

कैप्शन : बंद की छह तस्वीरें

chat bot
आपका साथी