'आओ चलें गांव की ओर' के जरिए शाकाहार व नशामुक्ति पर दिया गया जोर

-ग्रामीणों के बीच बांटे गए शीत वस्त्र संवाद सूत्र दालखोला अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 25 Dec 2019 06:15 AM (IST)
'आओ चलें गांव की ओर' के जरिए शाकाहार व नशामुक्ति पर दिया गया जोर
'आओ चलें गांव की ओर' के जरिए शाकाहार व नशामुक्ति पर दिया गया जोर

-ग्रामीणों के बीच बांटे गए शीत वस्त्र संवाद सूत्र, दालखोला : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित 'आओ चलें गाव की ओर' कार्यक्रम तेरापंथ महिला मंडल दलखोला द्वारा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बेलधरिया आदिवासी इलाके में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से की गई। बहनों ने चन्दन का तिलक लगा कर सबका स्वागत किया। सभा के अध्यक्ष सुजानमल सेठिया ने स्थानीय लोगों को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

तेरापंथ महिला मंडल, दालखोला शाखा की अध्यक्षा संजू बैद ने सबका स्वागत किया व वहा के लोगों को शिक्षा , नशामुक्ति व शाकाहारी आहार पर जोर दिया। साथ ही ग्रामीणों के बीच कंबल, कपड़े, बिस्कुट व टाफी बाटी गई। इस कार्यक्रम में सभा के सचिव सुनिल बैद , तेरापंथ युवक परिषद के सचिव अमित नाहर, रोशन गधैया का सहयोग सराहनीय रहा। तेरापंथ महिला मंडल की उपाध्यक्ष सुमन गधैया, मंत्री चंदना सेठिया व कार्यकारिणी सदस्य सुनिता दफ्तरी, शीतल बैद, संतोष डोसी, खुशी डोसी, ममता नाहर, कीर्ति बैद,मधु बोथरा,अंतु बोथरा , निशा नाहर आदि युवतियों ने बडे़ उत्साह के कार्यक्र में भाग लिया व कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

कैप्शन : तेरापंथ महिला मंडल की सदस्या

chat bot
आपका साथी