मां की मौत के बाद बेटे ने शव चार दिनों तक छुपा कर रखा, उत्तेजना

जागरण संवाददाता उत्तर दिनाजपुर अपनी मां की मृत्यु के बाद मृत शरीर को उसके बेटे ने चार दिनों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 05:54 PM (IST)
मां की मौत के बाद बेटे ने शव चार दिनों तक छुपा कर रखा, उत्तेजना
मां की मौत के बाद बेटे ने शव चार दिनों तक छुपा कर रखा, उत्तेजना

जागरण संवाददाता , उत्तर दिनाजपुर : अपनी मां की मृत्यु के बाद, मृत शरीर को उसके बेटे ने चार दिनों तक संभाल कर घर में रखा था। चोपड़ा पुलिस स्टेशन के सुभाष नगर इलाके में ऐसी ही एक घटना से इलाके में उत्तेजना देखा गया। चौथे दिन रविवार को इलाके के लोगों को संदेह हो गया और वे जाच के जरिए इस मामले का पता लगाने की कोशिश की। आरोप है कि जब यह सवाल किया गया कि शव को चार दिनों तक शव को क्यों रखा गया तो मृतक का बेटा धारदार हथियार से स्थानीय लोगों को दिखाकर भगा देता था। मृतक की पहचान 60 वर्षीय कुसुम चक्रवर्ती के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, महिला ने भीख मागकर अपना जीवनयापन करती थी। मां और बेटा उस भीख में अपना दिन गुजारते थे। चार दिन पहले उस महिला की मृत्यु हो गई। चार दिन पहले उनके बेटे रामकृष्ण चक्रवर्ती ने अपनी मृत मां को संभाल कर रखा था। बाद में जब स्थानीय लोगों ने चोपड़ा पुलिस स्टेशन को सूचित किया तो चोपड़ा पुलिस स्टेशन की पुलिस ने जाकर शव बरामद किया। एकमात्र छोटा लड़का जिसने अपनी मां को खो दिया, उसने अपने सभी संशाधनों को खो दिया।

इस्लामपुर पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक सचिन मक्कड़ ने कहा कि शव पाया गया और शव परीक्षण के लिए इस्लामपुर पोस्टमार्टम में भेजा गया। यह तब स्पष्ट होगा जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आएगी। यह सामान्य मौत नहीं है। इसके पीछे कोई रहस्य नहीं है। यह ज्ञात हो जाएगा। मृत महिला के बेटे को पूछताछ के लिए लाया जा रहा है। पुलिस घटना की जाच कर रही है।

chat bot
आपका साथी