रायगंज में फिर डेंगू का आतंक, चिकित्सक ने की पुष्टि

-रायगंज विश्वविद्यालय की छात्र है डेंगू पीड़िता -डेंगू के लिए राजगंज नगरपालिका जिम्मेदार : मुख्य स्व

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 06:40 PM (IST)
रायगंज में फिर डेंगू का आतंक, चिकित्सक ने की पुष्टि
रायगंज में फिर डेंगू का आतंक, चिकित्सक ने की पुष्टि

-रायगंज विश्वविद्यालय की छात्र है डेंगू पीड़िता

-डेंगू के लिए राजगंज नगरपालिका जिम्मेदार : मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी

जागरण संवादाता, उत्तर दिनाजपुर : रायगंज में फिर डेंगू ने अपना पांव फैलाना शुरू कर दिया है। सोमवार को डेंगू के प्रकोप से बीमार छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया। मेडिकल टीम उसके बेहतर इलाज के लिए जुट गई है। बीमार छात्रा हादिशा बेगम रायगंज विश्वविद्यालय में पढ़ती है। वह दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमांडी प्रखंड के उत्तर पुंगी गांव की रहनेवाली है। कुछ दिन पहले वह बुखार से पीड़ित होने के कारण रायगंज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हुई। रक्त परीक्षा के बाद सोमवार को पता चला है कि उसे डेंगू का बुखार है। इसके बाद हादिशा बेगम को आइसोलेशन वार्ड में विशेष निगरानी में रखा गया और मेडिकल टीम का गठन किया गया।

उत्तर दिनाजपुर जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रकाश मृद्धा ने डेंगू के आतंक की बात को स्वीकारते हुए कहा कि अब वह छात्रा खतरे से बाहर है। उसका इलाज चल रहा है। डेंगू के लिए स्वास्थ्य अधिकारी ने रायगंज नगर पालिका को जिम्मेदार डहराया है। नवंबर माह से शहर में नियमित साफ-सफाई व मच्छर के प्रकोप को निर्मूल करने का कहा गया था। शायद इस दिशा में कमी रह जाने के कारण डेंगू का मामला सामने आया है।

नगर पालिका के अध्यक्ष संदीप विश्वास ने कहा कि नगरपालिका की ओर से प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से साफ-सफाई की जाती है। मच्छर मारने के हर तरह के तरकीब का इस्तमाल किया जाता है। डेंगू की पुष्टि होने से शहर में आतंक छा गया है। इसे लेकर नगरपालिका की ओर से सफाई अभियान तेज कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान जब यह स्थिति है, तब आगे क्या होगा। नगरपालिका व स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।

कैप्शन : अस्पताल में भर्ती हादिशा बेगम

chat bot
आपका साथी